{"_id":"5fa301e48ebc3e9be55bbee0","slug":"voting-will-be-held-tomorrow-for-five-posts-including-bar-head-charkhidadri-news-rtk581474249","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार प्रधान समेत पांच पदों के लिए कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार प्रधान समेत पांच पदों के लिए कल होगा मतदान
विज्ञापन
छह अक्तूबर को होने वाले बार एसेेसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आज से मतदान में 24 घंटे का समय ही बचा है। अहम बात यह है कि इस बार किसी भी पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। पांचों पदों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में अधिवक्ताओं की संख्या करीब 450 है। ये ही नए प्रधान समेत उप-प्रधान, कोषाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव का चुनाव करेंगे।
बार सचिव नसीब राणा और बार चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के आदेश पर दादरी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अब छह नवंबर को होंगे। चुनावों के लिए नामांकन उन्हीं उम्मीदवारों का माना गया है जिन्होंने अप्रैल में नामांकन दाखिल किए थे। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व खजांची पद के लिए सीधा मुकाबला होगा।
ये उम्मीदवार हैं मैदान में
प्रधान पद के लिए सुरेंद्र सांगवान मैहड़ा और ऋषिपाल पहल ने नामाकंन कर रखा है। उपप्रधान पद के लिए कुलदीप सांगवान व अजय छिकारा चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद के लिए दीपक श्योराण और अमनदीप फौगाट के बीच मुकाबला है। सह सचिव पद के लिए राकेश सांगवान और संदीप जांगड़ा चुनाव मैदान में हैं। खजांची पद के लिए राजवीर वर्मा और प्रवीण कुमार तिवाला के बीच मुकाबला होना है।