फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voting information slips will be delivered to the homes of 4.05 lakh voters

Charkhi Dadri News: 4.05 लाख मतदाताओं के घर पहुंचाई जाएगी मतदान की सूचनात्मक पर्ची

Tue, 27 Aug 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Voting information slips will be delivered to the homes of 4.05 lakh voters
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4.05 लाख मतदाताओं के घर द्वार तक मतदान की सूचनात्मक पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) भिजवाई जाएगी। सभी बीएलओ को इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 484 केंद्रों पर एक अक्तूबर को मतदान होना है।
विज्ञापन

डॉ. नरवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2024 को मतदाताओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। इस बार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर एक वोटर को उसके घर तक मतदान की सूचनात्मक पर्ची भिजवा दी जाए। इस पर्ची से मतदाता को यह फायदा होता है कि उसे उसका बूथ नंबर, भवन का नाम, मतदाता सूची में वोटर क्रमांक आदि का पता चल जाता है। बूथ की मतदाता सूची से ही इन वोटर स्लिप को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान की यह पर्ची मतदाता को प्रेरित करती है कि उसे अपने पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए जाना है। चुनाव में कुछ उम्मीदवार भी अपने कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ के स्टाल पर चुनाव का निशान, नाम आदि छपवा कर वोटर स्लिप बंटवाते हैं। निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार यह ठीक नहीं है। मतदान के दिन बूथ पर केवल सादा सफेद कागज पर वोटर स्लिप दी जा सकती है। उसके सहारे कोई प्रत्याशी अपना प्रचार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीएलओ न दें पर्ची
उपायुक्त ने कहा कि बीएलओ अपने बूथ की सूचनात्मक पर्चियों को खुद घर-घर तक पहुंचाएंगे। वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को पर्ची बांटने के लिए नहीं दे सकते। मतदान के दिन किसी उम्मीदवार की स्टाल पर वोट की अपील करते हुए स्लिप पाई गई तो उस स्टाल को तुरंत हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed