फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voters can link Voter ID with Aadhaar sitting at home: Deputy Commissioner

मतदाता घर बैठकर वोटर आईडी को आधार से कर सकते हैं लिंक: उपायुक्त प्रीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Voters can link Voter ID with Aadhaar sitting at home: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने बताया है कि अब कोई भी मतदाता अपने घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकता है। इसके लिए अपने बूथ के बीएलओ से भी संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं को दी गई नई सुविधा के तहत मतदाता अब स्वयं भी अपने मतदाता पहचान-पत्र को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। जिला में जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वह ऑनलाइन माध्यम से फार्म संख्या छह बी भरकर अपना आधार नंबर अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ लिंक करा सकते है। आयोग ने ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही सेवाओं की दिशा में एक बड़ा व अहम कदम आगे बढ़ाते हुए मतदाताओं को भी अब यह सुविधा भी दे दी है कि वे अपने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र संबंधी विभिन्न सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाता को सबसे पहले एनएसवीपीडॉटआईएन पोर्टल पर जाना होगा। मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वोटर आईडी नंबर का यूज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मनचाहा पासवर्ड डालकर पर्सनल डिटेल भरनी होगी। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर व पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। लॉग इन करने के उपरांत स्क्रीन पर बाई तरफ लाल रंग के बॉक्स में बने इंफोरमेशन ऑफ आधार नंबर बाई एग्जिस्टिंग इलेक्टर्स ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद पंजीकरण के नाम से एक पेज दिखाई देगा जिस पर प्रारूप 6 बी का चयन करना है। एक बार स्क्रीन पर फॉर्म 6 बी का पॉपअप पेज खुलने के बाद वहां आधार कार्ड नंबर, वोटर आईडी नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड ई मेल पता भरें। सभी डिटेल सही ढंग से भरने के बाद, इसे एक बार क्रॉस चेक करें और ‘सबमिट’ बटन दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू करें एप डाउनलोड
एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले मतदाता को गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड करना होगा। इस एप के जरिये स्वयं को उसमें पंजीकृत करें और अपने परिवार के सदस्यों के आधार नंबर लिंक करें। आधार लिंक होने से डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं मतदान के समय मतदाताओं की पहचान में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed