फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voter list released for review, citizens can see it by contacting BLO

Charkhi Dadri News: अवलोकन के लिए मतदाता सूची जारी, बीएलओ से संपर्क कर देख सकते हैं नागरिक

Thu, 22 Feb 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Voter list released for review, citizens can see it by contacting BLO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अवलोकन के लिए मतदाता सूची उपलब्ध करवा दी गई हैं। कोई भी नागरिक अपने पोलिंग बूथ के बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची को देख सकता है। इन्हीं के आधार पर वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव करवाया जाएगा।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिले में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया गया है। 22 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाताओं के अवलोकन के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मतदाता सूची उपलब्ध करवा दी गई है। यह सूचियों संबंधित ईआरओ एवं एसडीएम, चुनाव, तहसील, बीडीपीओ और नगर परिषद कार्यालय सहित संबंधित बीएलओ के पास भी उपलब्ध हैं। कोई भी नागरिक इन स्थानों पर संपर्क करके सूची का अवलोकन कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी मतदाता या 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवा का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह अब भी अपना वोट बनवा सकता है। इसी प्रकार किसी व्यक्ति का निधन हो गया है या फिर वह स्थान छोड़कर कहीं दूर चला गया है तो उसका नाम मतदाता सूची से कटवाया जा सकता है। किसी मतदाता का नाम, पता, फोटो गलत छपा है तो उसको दुरुस्त किया सकता है और इन सबके लिए अलग-अलग फार्म भरे जाएंगे। ये फार्म बीएलओ के पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाढड़ा में 239 तो दादरी हलके में 243 बूथ
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले की दोनों विधानसभाओं में अब मतदाताओं की कुल संख्या 400755 हो गई है। इनमें में 2,05,928 मतदाता दादरी विधानसभा क्षेत्र में हैं और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,94,829 मतदाता हैं। जिला में अब 482 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 243 मतदान केंद्र दादरी विधानसभा में और 239 मतदान केंद्र बाढड़ा विधानसभा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed