फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voter awareness campaign conducted in villages

मतदाता सोच समझकर करें अपने मत का इस्तेमाल : हरपाल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness campaign conducted in villages
स्वीप टीम ने गांवों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया।
चरखी दादरी। मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। मतदाता सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करें। इसको लेकर दादरी जिला स्वीप टीम ने गांव माई कलां, माई खुर्द, दगड़ोली, नौरंगाबास राजपूतान में ग्रामीणों को 25 मई को मत के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वीप टीम ने हरियाणा निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल परिजनों के साथ मतदान वाले दिन सेल्फी लेकर पोर्टल पर टैग करने की जानकारी दी। हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों व लोगों को बताया कि चुनाव वाले दिन छात्रों को सेल्फी अपलोड करने पर ड्राॅ के जरिये 10 हजार रुपये तक की इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा सर्वाधिक सेल्फी वाले स्कूल को भी 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर बीएलओ सुरेंद्र, सुंदरपाल फौगाट, रविंद्र, विजय, जगदीश, राजेश, महेश, शिक्षक मनोज, जयभगवान, विक्रम, राजेश, अजय आदि रहे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी का चुनावी संदेश पढ़कर सुनाया
चरखी दादरी। चाहे नर हो या नारी, मतदान सबकी जिम्मेदारी। स्वीप टीम ने इस स्लोगन के साथ गांवों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर का चुनाव के बारे में संदेश पढ़कर सुनाया गया। स्वीप टीम सदस्य हरपाल आर्य और रविंद्र जाखड़ ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ दिलाई। गांव खेड़ी सनवाल के आंबेडकर भवन में टीम ने लोगों को मतदान के लिए चुनाव आयोग की ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर मास्टर रमेश, राजपाल यादव, नरेश, महेंद्र, हरपाल, सुमन, सरोज, कविता, पूर्व सरपंच महा सिंह फौगाट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed