{"_id":"65a6de9f06b696dabd0195c7","slug":"visibility-remained-less-than-20-meters-till-9-oclock-vehicles-crawled-on-the-roads-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-12225-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9 बजे तक 20 मीटर से कम रही दृश्यता, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9 बजे तक 20 मीटर से कम रही दृश्यता, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन
Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर छाया कोहरा और गुजरती ट्रेन।
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर की गति से हवा चली। वहीं, सुबह के समय कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानी हुई और कोहरे के चलते ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। कोहरे की वजह से सुबह 9 बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक बनी रही जिससे वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। 11 बजे बाद कोहरा छट पाया।
दरअसल, ठंड का आम जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों को खासी परेशानी हो रही है। पिछले 15 दिन से ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सुबह लगातार कोहरा छा रहा है जिससे मौसम में दोपहर तक ठंडक बनी रहती है। दिन में धूप खिलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है। सुबह कोहरे की वजह से स्कूली बसों का आवागमन भी प्रभावित रहा। ठंड का फिलहाल रबी की फसलों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों की किसानों के लिए सलाह है कि जरूरत के अनुसार फसलों की सिंचाई करते रहें।
जानिये...कौन-सी ट्रेन पहुंची कितनी देरी से
रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन का किशनगढ़ बालावास में इंजन फेल हो गया है और इसके चलते ये ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा सिरसा-तिलकब्रिज दिल्ली ट्रेन ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं, गंगानगर-मेरठ ट्रेन 38 मिनट देरी से पहुंची। हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 64 मिनट देरी से पहुंची।