फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Visibility remained less than 20 meters due to dense fog, vehicles moved crawling

Charkhi Dadri News: घना कोहरा छाने से 20 मीटर से भी कम रही दृश्यता, रेंगकर चले वाहन

Mon, 25 Dec 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Visibility remained less than 20 meters due to dense fog, vehicles moved crawling
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर छाए कोहरे में लाइट जलाकर गुजरती बस। संवाद
चरखी दादरी।
विज्ञापन

क्षेत्र में दूसरे दिन सोमवार को भी कोहरा छाया रहा और दृश्यता 20 मीटर से भी कम आंकी गई। शहर में सुबह साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा छटा जबकि बाहरी क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक कोहरे का प्रकोप बना रहा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को बादलवाही बने रहने का अनुमान है।
सोमवार को छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। दिन के समय धूप खिलने पर ठंड का प्रभाव कम हो गया। सुबह के समय घना कोहरा छाने के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। रोडवेज बसें निर्धारित समय से देरी से पहुंची जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, स्कूली बच्चों को भी खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में बादलवाही बने रहने का अनुमान है। फिलहाल यह मौसम रबी की फसलों के अनुकूल माना जा रहा है। गेहूं में अब दूसरी सिंचाई की जरूरत बनी हुई है। किसानों का मानना है कि अगर इस समय बारिश हो जाती है तो फसलों में काफी फायदा पहुंच सकेगा। एक सिंचाई की भी बचत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ठंड से बचाव के कपड़ों की बढ़ी मांग
सर्दी बढ़ने बनने से बाजारों में पिछले एक सप्ताह से ठंड से बचाव के वस्त्रों की मांग बढ़ने लगी है। इससे गारमेंट्स मार्केट का कारोबार बढ़ा है। शहर की बात करें तो 100 और जिले में 200 से अधिक गारमेंट्स शॉप है। गारमेंट्स मार्केट दिसंबर के प्रथम सप्ताह में भी मंदी से गुजर रही थी, लेकिन अब ठंड बढ़ने से संचालकों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है।

- सिविल अस्पताल की ओपीड़ी पहुंची 1300
सर्दी में लोग खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं जबकि सीने में दर्द और सांस लेने की तकलीफ के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सिविल अस्पताल की बात करें तो ओपीडी करीब 1300 तक पहुंच गई है। प्रतिदिन 400 मरीज सामान्य बीमारियों का उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों ने इस मौसम में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाने को विवश बच्चे
जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड का असर जारी है। वहीं, शिक्षा विभाग और सरकार ने एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी विद्यार्थियों को पांच दिन और ठंड का सितम झेलना पड़ेगा। इस समय विद्यार्थी कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाने को विवश हैं और इससे अभिभावकों के जहन में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed