फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   visibility 10 to 20 meter

Charkhi Dadri News: सुबह 10 बजे तक 20 मीटर रही दृश्यता, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
visibility 10 to 20 meter
बस स्टैंड रोड पर शुक्रवार सुबह छाई धुंध व गुजरते वाहन चालक। संवाद
- दोपहर करीब तीन बजे हुए सूर्यदेव के दर्शन, अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 8 डिग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहर से बाहर करीब 10 बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगकर चले। दिन में एक घंटे के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए और दिनभर तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्तरी ठंडी हवा चली।
शुक्रवार शाम पांच बजे अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। वहीं, ठंड का आम जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि चार जनवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे और उत्तरी और कुछ पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही हैं। पांच व छह जनवरी को कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहेंगे व उत्तर पूर्व के कुछ इलाकों में गरज-चमक व हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। जैसे ही यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, वैसे ही एक बार फिर से हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा और सात जनवरी से फिर कोहरा व शीतलहर चलने की संभावना है।
फोटो- 22
बस स्टैंड रोड पर शुक्रवार सुबह छाई धुंध व गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed