फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   visera report will come after 2.5 months

Charkhi Dadri News: विसरा रिपोर्ट में खुलेगा महिला और प्रेमी की मौत का राज

Mon, 17 Mar 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Mar 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
visera report will come after 2.5 months
फॉलोअप
विज्ञापन

हुई गांव में महिला ने शनिवार रात प्रेमी संग ससुराल में निगला था जहर, पुलिस अपने स्तर पर कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव हुई में जहर निगलकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े की विसरा रिपोर्ट ढाई माह में आएगी। इसके बाद ही दोनों की मौत के राज का खुलासा होगा। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। मामले की जांच में जुटी है।

शनिवार रात गांव हुई में शांति देवी और ओबरा निवासी दीपक ने आत्महत्या कर ली थी। इसमें हुई निवासी और शांति देवी के पति संदीप ने बताया था कि वह कमरे में सो रहा था। मां-बाप बीमार रहने के चलते अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह उठा तो संदीप के कमरे के बाहर से कुंडी लगी मिली।
विज्ञापन

बाद में जब वह और मां-बाप ने घर में शांति देवी की जांच की तो दीपक का शव घर में रसोई के पास मिला और शांति देवी छत पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद बाढड़ा थाना और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मौके से टीम को कुछ खाने-पीने की चीजें और कुछ टेबलेट मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढड़ा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतकों की विसरा रिपोर्ट आने में अभी करीब ढाई माह लगेंगे। इसमें दोनों की मौत का कारण पता चलेगा। साथ ही सैंपल की रिपोर्ट आने पर कुछ सबूत हासिल हो सकते हैं। बाकी पुलिस की कार्रवाई जारी है। हर एंगल से टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed