{"_id":"65c3fa0379b3954dcf058174","slug":"violent-animal-pounces-on-ex-soldier-riding-tractor-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113242-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर सवार पूर्व सैनिक पर झपटा हिंसक जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर सवार पूर्व सैनिक पर झपटा हिंसक जानवर
Thu, 08 Feb 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के पूर्व सैनिक दिलबाग।
चरखी दादरी। जिले के गांव आदमपुर दाडी में मंगलवार रात ग्रामीणों ने हिंसक जानवर देखा। ग्रामीणों के अनुसार डाढ़ी बाना से गांव छिल्लर रोड पर तेंदुआ देखा गया और तेंदुए ने ट्रैक्टर सवार एक पूर्व सैनिक पर हमले का प्रयास किया। गनीमत रही कि पूर्व सैनिक बच गया। इसके बाद तेंदुआ ओझल हो गया। ग्रामीणों में भय का माहौल है।
डाढ़ी बाना सरपंच प्रतिनिधि प्रवीन कुमार ने बताया कि उनके गांव निवासी पूर्व सैनिक दिलबाग सिंह मंगलवार रात ट्रैक्टर चलाकर छिल्लर सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी बीच अचानक हिंसक जानवर ट्रैक्टर पर झपट पड़ा। वह सायलेंसर पर लगा। इसके बाद जानवर भाग गया। इस कारण दिलबाग सिंह बच गए। प्रवीन कुमार ने बताया कि जानवर चॉकलेटी रंग का था और उसके शरीर पर सफेद पट्टी थी।
बाद में दिलबाग ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण सतर्क हो गए। प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रशासन और विभाग की ओर से कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गांव मकड़ाना, मकड़ानी क्षेत्र में तेंदुआ घूमने की सूचना मिली थी। इसलिए हिंसक जानवर को तेंदुआ भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दिलबाग बोले : अचानक हुआ हमला
आदमपुर दाडी निवासी पूर्व सैनिक दिलबाग ने बताया कि मंगलवार रात वो ट्रैक्टर लेकर गुजर रहे थे। उसी दौरान अचानक हिंसक जानवर ट्रैक्टर पर झपट पड़ा। दिलबाग ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को भी दी। इससे वहां भीड़ जुट गई।