फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   vinesh will fight from julana

Charkhi Dadri News: विनेश को जुलाना से टिकट, कांग्रेस के स्थानीय दावेदारों की उम्मीद कायम

Sun, 08 Sep 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
vinesh will fight from julana
कांग्रेस के अलावा इनेलो ने दो और जजपा ने एक सीट से घोषित नहीं किया उम्मीदवार, नामांकन में अब चार दिन का समय ही शेष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पहली राजनीतिक पारी में हाथ के साथ चलने का फैसला लेने वाली विनेश फौगाट को कांग्रेस ने जींद जिला के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय दावेदारों ने राहत की सांस ली है। विनेश का हलका तय होने से उनमें टिकट मिलने की उम्मीद कायम है। टिकट के दावेदारों में से कुछ दिल्ली में डेरा डाले हैं।
बता दें कि विनेश फौगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उन्हें दादरी जिले की बाढड़ा या जींद की जुलाना विधानसभा सीट से उतारने के कयास लगाए जा रहे थे। इस तरह की चर्चाओं ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं एवं टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। हालांकि, शुक्रवार शाम विनेश का हलका तय होते ही दादरी और बाढड़ा हलके से टिकटार्थियों को राहत की सांस मिली। हालांकि, शनिवार को भी कांग्रेस ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी घाेषित करने के बाद मुकाबले की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पांच अक्तूबर से चल रही है। तीन दिन के अंदर जिले में महज एक ही नामांकन हुआ है। वह भी निर्दलीय उम्मीदवार का है। कांग्रेस के अलावा जजपा, इनेलो, आप और अन्य राजनीतिक संगठनों ने भी अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं जबकि नामांकन में चार दिन का समय शेष है। रविवार को नामांकन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाढड़ा हलके से जजपा तय नहीं कर पाई प्रत्याशी
सबसे पहले जजपा ने दादरी हलके से पूर्व विधायक राजदीप फौगाट को उम्मीदवार घोषित किया था। जजपा अब तक बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। बाढड़ा हलके से वर्ष 2019 के चुनाव में नैना चौटाला विधायक बनी थीं।


- दादरी हलके से महिला नेता या विधायक सोमबीर को टिकट मिलने की चर्चा
दादरी के अलावा कांग्रेस ने बाढड़ा हलका से अभी उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। दादरी हलके की बात करें तो मनीषा सांगवान और मौजूदा विधायक सोमबीर सांगवान को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इन दोनों में से एक को टिकट मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed