{"_id":"66bfdf13d590234ac00d2a64","slug":"vinesh-phogat-will-reach-her-ancestral-village-balali-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122029-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज पैतृक गांव बलाली पहुंचेगी विनेश फाैगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज पैतृक गांव बलाली पहुंचेगी विनेश फाैगाट
Sat, 17 Aug 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
विनेश फाैगाट।
चरखी दादरी। शानदार प्रदर्शन के बावजूद पेरिस ओलंपिक में पदक जीत पाने से वंचित रहीं विनेश फाैगाट आज अपने पैतृक गांव बलाली आएंगी। इमलोटा गांव से विनेश का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आदमपुर डाढी गांव तक 11 जगह जिलावासी फौलादी बिटिया का हौसला बढ़ाएंगे। वहीं, बलाली गांव के लोगों को विनेश के लौटने का इंतजार है। पूरा गांव होनहार बेटी का मनोबल बढ़ाएगा।
विनेश फाैगाट ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। विनेश ने एक ही दिन में तीनों बाउट जीतकर स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में प्रवेश किया। दुर्भाग्यवश निर्णायक बाउट से एक दिन पहले विनेश फाैगाट का वजन 100 ग्राम अधिक मिला। इसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
खेल पंचाट की खंडपीठ ने तीन सुनवाई के बाद विनेश फाैगाट की रजत पदक के लिए लगाई गई याचिका भी खारिज कर दी। वहीं, विनेश फाैगाट के पद न जीत पाने का मलाल दादरी जिलवासियों समेत देशवासियों को है। प्रदेश सरकार ने विनेश के शानदार खेल प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रजत पदक विजेता की तर्ज पर तमाम सुविधाएं देने की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन
फाैगाट परिवार के परिचितों की मानें तो विनेश फोगाट सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। इसके बाद वह द्वारका एक्सप्रेस-वे होते हुए धनकोट, बाढसा एम्स, बादली, झज्जर, जहाजगढ़, छुछकवा होते हुए इमलोटा के जरिए दादरी जिले में प्रवेश करेंगी। इमलोटा के बाद मोरवाला, लोहरवाड़ा, समसपुर, दादरी बाईपास, लोहारू चौक, रोज गार्डन, तिकोना पार्क, घसोला, मंदौली, मंदौला व आदमपुर डाढी होते हुए पैतृक गांव बलाली पहुंचेंगी।