फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vinesh misses the chance to heal Rio's pain at Tokyo Olympics, will return without a medal

रियो के दर्द पर टोक्यो ओलंपिक में मरहम लगाने का मौका विनेश ने गंवाया, बिना पदक लौटेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vinesh misses the chance to heal Rio's pain at Tokyo Olympics, will return without a medal
विनेश फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। टोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं विनेश फौगाट ने अपने खेल से देशवासियों को निराश किया। विनेश क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारते ही स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं, जबकि कांस्य पदक की उम्मीद विनेश के हराने वाली पहलवान के अगली बाउट हारते ही टूट गई। विनेश को अब बिन पदक के वापस लौटना पड़ेगा। इससे पिछले ओलंपिक में भी विनेश को घुटने की चोट के कारण बीच मैच मेट छोड़ना पड़ा था। रियो ओलंपिक में मिले दर्द पर टोक्यो ओलंपिक में मरहम लगाने का विनेश के पास सुनहरा अवसर था, जिसे उसने गवां दिया।
विज्ञापन

विनेश ने टोक्यो ओलंपिक में 53 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया। विश्व की नंबर एक महिला पहलवान होने के कारण न केवल परिजनों, बल्कि पूरे देश को विनेश से पदक की उम्मीद थी। सुबह आठ बजे विनेश की पहली बाउट स्वीडन की महिला पहलवान सोफिया मैटसन से हुई। इस बाउट को विनेश ने आसानी से 7-1 से जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे अगली बाउट में विनेश की खेल लय बिगड़ी नजर आई और प्रतिद्वंदी पहलवान उन पर भारी पड़ी। विनेश ये मैच हार गईं और स्वर्ण या रजत पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। जिस पहलवान ने विनेश को हराया था अगर वो अपनी आउट जीकर फाइनल में प्रवेश कर जाती तो विनेश का कांस्य पदक के लिए मुकाबला होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विनेश को पटखनी देनी वाली पहलवान बाउट हार गई और विनेश के कांस्य पदक लाने की उम्मीद भी टूट गई।
विज्ञापन

नहीं हुआ ओलंपिक के पदक का सूखा दूर
विनेश फौगाट से पिछले रियो ओलंपिक में भी पदक की उम्मीद थी और उस दौरान वो खेली थी बेहतर थीं। उस ओलंपिक में बाउट के दौरान विनेश को घुटने पर चोट लग गई थी, जिसके चलते उसे मेट छोड़ना पड़ा था। इस बार विनेश के ओलंपिक में पदक का सूखा खत्म करने की उम्मीद थी, लेकिन हुआ इसके उल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर बोले: विनेश की इतनी घटिया कुश्ती मैंने आज तक नहीं देखी
विनेश के खेल से न केवल देशवासियों को धक्का लगा बल्कि विनेश के शुरुआती कोच एवं ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट भी खफा नजर आए। मीडिया से रूबरू होते हुए महाबीर फौगाट ने कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन विनेश ने क्वार्टर फाइनल में जो खेल दिखाया, उसकी कतई उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विनेश ने अब तक करियर की सबसे खराब कुश्ती खेली।

 घर पर विनेश का क्वार्टर फाइनल देखते परिजन।

घर पर विनेश का क्वार्टर फाइनल देखते परिजन।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed