फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Medal hopes to Vinesh Phogat and Manu Bhaker in next Olympics

चरखी दादरी: कुश्ती में विनेश तो शूटिंग में मनु ने किया निराश, अब अगले ओलंपिक में पदक की आस

Wed, 11 Aug 2021 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हनी सोनी, संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
हनी सोनी, संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 09:25 AM IST
सार

महाबीर फौगाट ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि विनेश ने ओलंपिक के लिहाज से मेहनत नहीं की और यही उसकी हार का सबसे बड़ा कारण है। पहलवान महाबीर फौगाट ने बाउट हारने के बाद से विनेश से बात नहीं की है। उनका कहना है कि जब वो घर आएगी, तब इसे लेकर बात करूंगा।

विज्ञापन
Medal hopes to Vinesh Phogat and Manu Bhaker in next Olympics
मनु भाकर और विनेश फौगाट (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भले ही भारतीय दल सात पदक लेकर लौटा है लेकिन दल में शामिल कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी धाक के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।

विज्ञापन


जिले के गांव बलाली निवासी विश्व की नंबर एक महिला पहलवान विनेश फौगाट ने अपने खराब खेल प्रदर्शन से परिजनों समेत देशवासियों को निराश किया तो वहीं शूटर मनु भाकर भी पदक की उम्मीदों का दबाव नहीं झेल पाई।
विज्ञापन


जिला निवासी ये दोनों महिला खिलाड़ी पदक की प्रबल दोवदार थीं लेकिन दोनों ही बिना पदक के ओलंपिक से लौटीं हैं। अब इन दोनों खिलाड़ियों से अगले ओलंपिक में पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश फौगाट ने कुश्ती के 53 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया था। पहला मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन मुकाबला विरोधी पहलवान ने जीतकर उन्हें ओलंपिक से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वे अपने चिर-परिचित अंदाज से काफी दूर नजर आई। उनके ताऊ एवं शुरुआती कोच द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने इसे विनेश के करियर की सबसे खराब कुश्ती बताई है।

महाबीर फौगाट ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि विनेश ने ओलंपिक के लिहाज से मेहनत नहीं की और यही उसकी हार का सबसे बड़ा कारण है। पहलवान महाबीर फौगाट ने बाउट हारने के बाद से विनेश से बात नहीं की है। उनका कहना है कि जब वो घर आएगी, तब इसे लेकर बात करूंगा।

वहीं, शूटर मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि ओलंपिक में पदक की उम्मीदों का तनाव भारी पड़ा। मनु तनाव झेल नहीं पाई और पदक की दौड़ से बाहर हो गई। मनु ने तीन वर्गों में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

पिछले प्रदर्शन को देखते हुए मनु से शूटिंग में देशवासियों को पदक की उम्मीद थी। इस समय मनु परिजनों के साथ केरल में है। उनके पिता का कहना है कि एक माह के आराम के बाद फिर से तैयारियों की शुरुआत की जाएगी।

ओलंपिक के दबाव जैसी परिस्थितियों से सीख लेकर अब तैयारियां करेगी मनु
रामकिशन भाकर ने बताया कि ओलंपिक में पदक लाने की उम्मीदों का दबाव मनु पर हावी रहा। ऐसा ही माहौल पैदा कर अब मनु को आगे तैयारियां करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक से पहले शूटिंग के कई टूर्नामेंट होने हैं और इस प्रकार की तैयारियां का परिणाम उन मुकाबलों में ही देखने को मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed