फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vinay won the gold medal in the kettlebell world championship

कैटलबेल वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविनय ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vinay won the gold medal in the kettlebell world championship
चरखी दादरी। गांव चंदेनी निवासी विनय सांगवान ने ग्रीस में अंतरराष्ट्रीय गीरा स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित 29वीं कैटलबेल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। मेडल जीतने पर ग्रामीणों ने विनय सांगवान का फूल-मालाओं से सम्मान किया।
विज्ञापन

विनय सांगवान ने कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत के साथ- साथ परिजनों व ग्रामीणों का सहयोग होना बहुत जरूरी है। ग्रामीणों ने जो मान-सम्मान दिया वह उसके लिए बड़े गर्व की बात है। विनय सांगवान ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। विनय सांगवान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। विनय सांगवान के पिता मेजर तोखराम ने कहा कि विनय सांगवान ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर योगानंद शास्त्री, राजबीर सांगवान, राजेश सांगवान, तिलकराज, पूर्व सरपंच राजसिंह, मास्टर हरवीर, रमेश सांगवान, राजकुमार सोनी, नरेंद्र फौजी, त्रिभुवन, मास्टर शमशेर, जगदीश फौजी, विक्रम सांगवान, दीपक सांगवान, रणधीर फौजी, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed