फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers submitted a memorandum demanding the medical college be named after Ghasaula

Charkhi Dadri News: मेडिकल कॉलेज का नाम घसौला के नाम पर रखने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 08 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum demanding the medical college be named after Ghasaula
नगराधीश को ज्ञापन सौंपते हुए गांव घसौला के गणमान्य नागरिक।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव घसौला में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर गांव घसौला के ग्रामीण सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने नगराधीश डॉ. सुभाष चंद्र को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मेडिकल कॉलेज का नाम गांव घसौला के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज गांव घसौला की भूमि पर बनाया जाएगा। ऐसे में इस संस्थान का नाम भी गांव की पहचान से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मेडिकल कॉलेज का नाम घसौला मेडिकल कॉलेज रखा जाए ताकि गांव और क्षेत्र की पहचान को स्थायी रूप से सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था। पंचायत के निर्णय के अनुसार सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए सहयोग दिया है और यह परियोजना पूरे क्षेत्र के विकास से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने पहुंचे हरियाणा स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमबीर घसौला, अठगामा प्रधान परमानंद चाहर व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उनका किसी महापुरुष के सम्मान का विरोध नहीं है लेकिन जिस गांव में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, उसकी पहचान भी संस्थान के नाम में दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सरकार से स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नामकरण पर पुनर्विचार करने की मांग की।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गांव घसौला में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम वीर योद्धा राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से गांव घसौला में नामकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज का नाम गांव के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed