फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers staged a protest demanding the transfer of the liquor contract

Charkhi Dadri News: पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य नीरज श्योराण, अंजलि सहरावत के सम्मान में समारोह आयोजित

Thu, 21 May 2026 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest demanding the transfer of the liquor contract
बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करते हुए दादरी बार एसोसिएशन पदाधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन में वीरवार को हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल के लिए निर्वाचित सदस्यों अधिवक्ता नीरज श्योराण एवं अधिवक्ता अंजलि सहरावत के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बार प्रधान सुरेंद्र मेहड़ा के नेतृत्व में किया गया जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान दोनों नव निर्वाचित सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर बार प्रधान सुरेंद्र मेहड़ा ने कहा कि नीरज श्योराण और अंजलि सहरावत दादरी बार परिवार के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार दादरी बार को इतना मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे क्षेत्र के अधिवक्ताओं का मान-सम्मान प्रदेश स्तर पर और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों निर्वाचित सदस्य उच्च स्तर पर चरखी दादरी के अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं मांगों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे तथा बार के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भिवानी बार के पूर्व प्रधान देवेंद्र सोढ़ी, रोहतक बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र जोजो, पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण, एवं राजबाला श्योराण ने विशेष रूप से भाग लिया। मंच संचालन सचिव राकेश डोहकी ने किया। समारोह के दौरान खजांची धर्मेंद्र फोगाट, सह सचिव योगेश, उपप्रधान मंदीप सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में नीरज श्योराण की माता राजबाला श्योराण ने दादरी बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और अपने संबोधन में कहा कि वे बार एसोसिएशन की सदैव ऋणी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed