फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers put the problem of crops ruined by waterlogging in front of the former minister

पूर्व मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने रखीं जलभराव से बर्बाद हुई फसलों की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers put the problem of crops ruined by waterlogging in front of the former minister
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री एवं जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने मंगलवार को नीमड़ी पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष खेतों और गांव में हुए जलभराव की समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक उन्हें जलभराव से राहत नहीं मिल पाई है। इस पर सतपाल सांगवान ने सिंचाई विभाग के एसई से बातचीत की और उन्हें गांव में बने विकट हालात की जानकारी दी।
विज्ञापन

सतपाल सांगवान ने बताया कि नीमड़ी में एक से डेढ़ फुट पानी भरा है और करीब 500 एकड़ में खड़ी किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खासकर कपास में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अलावा ग्रामीणों ने बिजली निगम से जुड़ी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं, जिनकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। पूर्व मंत्री ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मनवीर चहल, पूर्व पंच चंद्रवीर सिंह, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह, रविंद्र चहल, नरेंद्र, जयभगवान, ओमवीर ,अत्तर सिंह, सोमबीर, रामदिया, रामचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed