फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers need basic facilities, there is no health service in a village with a population of 3500

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं की दरकार, 3500 की आबादी वाले गांव में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं

Tue, 11 Mar 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers need basic facilities, there is no health service in a village with a population of 3500
 कलियाणा गांव में आयोजित कैंप में स्वास्थ्य जांच कराते ग्रामीण। 
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुक्मी में ग्रामीणों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी खल रही है। करीब 3500 की आबादी वाले गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को अब तक पंचायत भवन की सौगात भी नहीं मिली है। इनके अलावा लंबा समय बीतने के बाद भी गांव में दूषित पानी की निकासी और कच्ची गलियों संबंधी समस्याओं का भी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से समस्याओं और सेवाओं की कमी पर संज्ञान लेते हुए समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




गांव काकड़ौली हुक्मी के ग्रामीण दिनेश कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार, पूर्व सरपंच सीताराम, मनजीत कुमार, रामनिवास, पवन, बानवीर नंबरदार, देव शर्मा, लीलाराम, छाजूराम, भानाराम, करतार, देवराज शर्मा व कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि गांव में अब तक न तो पंचायत भवन है न ही पशु अस्पताल, एससी चौपाल का भवन जर्जर है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। अब तक गांव की फिरनी कच्ची है। स्कूल व श्मशान घाट जाने वाला रास्ते का भी अभी निर्माण नहीं किया गया है। वहीं, स्कूल के सामने गांव का दूषित पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई योजनाएं जा चुकीं लेकिन अब तक गांव में पंचायती भवन नहीं बन सका है। उन्होंने बताया कि गांव में दो तालाब दूषित पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से मांग में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सरपंच कमलेश ने बताया कि दूषित पानी की निकासी तालाब में की जा रही है। वहीं, पंचायती भवन व अन्य भवनों के निर्माण के लिए प्रशासन व अधिकारियों से मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed