{"_id":"678a997a9974dbec7e04bb26","slug":"villagers-kept-guard-in-pichopa-mining-zone-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130108-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिचौपा माइनिंग जोन में ग्रामीणों ने दिया पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिचौपा माइनिंग जोन में ग्रामीणों ने दिया पहरा
Fri, 17 Jan 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां माइनिंग जोन में ग्रामीणों ने वीरवार रात पहरा दिया ताकि कंपनी के लोग गड़बड़ न कर सकें। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ से जो मिट्टी व पत्थर खिसके हैं उनको हटवाया जाएगा ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
गौरतलब है कि बुधवार शाम को पिचौपा कलां माइनिंग क्षेत्र में पहाड़ी खिसकने का मामला सामने आया था। पहाड़ खिसकने की दूसरी घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पहाड़ खिसकने से मिट्टी व पत्थरों के नीचे मशीन व व्यक्ति दबा हो सकता है। इसे लेकर लोगों ने यहां पहरा दिया पिचौपा कलां के सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को जानकारी मिली कि पहाड़ के मलबे के नीचे अभी भी एक मशीन दबी हुई है। वहीं, ग्रामीणों को शक है कि मशीन के साथ व्यक्ति भी हो सकता है। ग्राम पंचायत ने 10 लोगों को निगरानी के लिए तैनात कर रखा है।