{"_id":"66f87967fc1b88bcfe07be04","slug":"villagers-indefinite-strike-continues-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124098-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रॉयल्टी का भुगतान नहीं करने पर ग्रामीणों का बेमियादी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रॉयल्टी का भुगतान नहीं करने पर ग्रामीणों का बेमियादी धरना जारी
Sun, 29 Sep 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा के गांव पिचौपा कलां में धरना देते किसान।
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में माइनिंग कंपनी की ओर से रॉयल्टी का भुगतान नहीं करने पर ग्रामीणों का बेमियादी धरना शनिवार को 28वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की।
धरने में राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान अपनी वाजिब मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। माइनिंग कंपनी ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे किसानों व ग्रामीणों का धरना जारी है। उन्होंने कहा कि माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों व प्रशासन के साथ ग्रामीणों की बैठक जारी है। जल्द समाधान की आस है।
उन्होंने बताया कि 24 एकड़ जमीन है। यह पहाड़ी क्षेत्र में है। इसमें 77 प्रतिशत किसानों की और 33 प्रतिशत पंचायत की जमीन है। माइनिंग कंपनी दस प्रतिशत राॅयल्टी पंचायत को देती है। इसमें से 77 प्रतिशत किसान को मिलती है। 33 प्रतिशत पंचायत के खाते मेें जमा होती है। इस रॉयल्टी की मांग को लेकर ग्रामीण व किसान पिछले 28 दिनों से धरने पर बैठे हैं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो बार बातचीत होने के बाद भी ग्रामीणों को राॅयल्टी नहीं दी जा रही है। इससे ग्रामीणों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इस अनदेखी को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। धरने में देवेंद्र, मंजीत सांगवान, कर्मवीर, भूप सिंह, फूल सिंह, सुरेंद्र, जसवीर, पवन, आनंद, नवीन, राजकुमार, नरेंद्र, अमित, विकास, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।