फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers expressed anger over illegal mining in village Pichoupa Kalan

Charkhi Dadri News: गांव पिचौपा कलां में अवैध खनन पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Tue, 11 Jun 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over illegal mining in village Pichoupa Kalan
गांव पिचोपा कलां में अवैध खनन को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
बाढड़ा। उपमंडल के गांव पिचौपा कलां में अवैध खनन पर मंगलवार को ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने माइनिंग कंपनी पर फर्जी बिल काटकर विभाग को चूना लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कुलवंत, रामोतार शर्मा, संजीव कुमार, संदीप, विजय सिंह, जयवीर, कृष्ण, सुरेश, जोगिंद्र, अशोक, रोहताश, अनिल, सचिन, प्रदीप, विनोद, सुरेंद्र, हनीफ, सुखबीर, देवेंद्र, राजबीर, मनोज कुमार ने कहा कि पिचौपा कलां पहाड़ के एक प्लॉट में 2017 से माइनिंग की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि माइनिंग योजना के मुताबिक पत्थर निकालने की वार्षिक क्षमता 21 लाख टन है, जो दो महीने पहले खत्म हो गई है। इसके बावजूद निरंतर फर्जी बिल काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलवंत ने कहा कि एक फर्म के नाम से बिल काटे जा रहे हैं। हकीकत यह है कि इस फर्म की गांव माई खुर्द पहाड़ में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि फर्जी बिल काटकर सरकार को प्रतिदिन करीब 50 लाख रुपये का चूना लगाया जा रहा है। ग्रामीण संजीव कुमार ने कहा कि पिचौपा कलां पहाड़ में 11 हेक्टेयर क्षेत्र माइनिंग लीज है, जबकि अवैध रूप से इससे ज्यादा क्षेत्र में पत्थर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर ब्लास्टिंग के कारण आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही जान-माल की हानि का भी खतरा बना हुआ है। संजीव कुमार ने कहा कि इस बारे में उपायुक्त को भी शिकायत की गई थी परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उल्टे संबंधित ठेकेदार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणाें ने प्रशासन से अवैध माइनिंग पर रोक लगवाने की मांग की है।


अवैध खनन के काले खेल में बड़े नेताओं और अधिकारियों का हाथ
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राजू मान ने आरोप लगाया कि अवैध खनन के इस काले खेल में बड़े नेताओं और अधिकारियों का हाथ है। पहाड़ से नियम के विरुद्ध पत्थर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिचौपा कलां से शीशवाला तक आने वाली सड़क भी बाधित हो गई है। अवैध माइनिंग के चलते सैकड़ों पेड़ खत्म हो गए हैं। इससे पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ा है। राजू मान ने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed