फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers demonstrated in front of Public Health Department office regarding the problem of drinking water

ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated in front of Public Health Department office regarding the problem of drinking water
ढिगावा रोड पर ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर रोष जताते - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव कारीमोद के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीण विभाग के एसडीओ से मिले और पानी की समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण ओमबीर, कपूर ,मंजीत, बिजेंद्र, मंजू, मुन्नी, पूनम, सोनिका, सीमा, रामअवतार, अनिल, संदीप, हुक्म सिंह, प्रताप, सुमेर सिंह, रमेश, अंकित, भक्त सिंह ने बताया कि गांव में पिछले काफी समय से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने काफी संख्या में कनेक्शन मेन लाइन में कर रखे हैं जिससे पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीणों ने अवैध रूप से लगाए गए नलों को बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने कस्बे के ढिगावा रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने रोष जताया और प्रशासन व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने बाढड़ा-ढिगावा रोड पर कुछ देर के लिए रोष जताया। लोगों ने प्रशासन व विभाग से जल्द ही पीने के पानी की समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed