फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   villagers complained for less electricity

Charkhi Dadri News: खुला दरबार में उपभोक्ताओं ने रखी कम समय बिजली आपूर्ति होने की समस्या

Fri, 15 Nov 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
villagers complained for less electricity
किसान भवन में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से आयोजित खुले दरबार में कार्यकारी अभियंता
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बाढड़ा के किसान भवन में लगाया गया खुला दरबार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से कस्बे के किसान भवन में खुले दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने खेतों में सुबह-शाम बिजली आपूर्ति कम करने संबंधी शिकायत रखी।
विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी यादव ने अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर निपटारा करने के लिए कहा। भाकियू के मांगपत्र पर जल्द कदम उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की शिकायतें सुनी गईं। शिविर में कई उपभोक्ताओं ने गांव में बिजली बिल उपलब्ध करवाने की मांग उठाई तो कई ने लोहे के पुराने पोल बदलने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने किसान संगठनों की कई मांगों से अवगत कराया। हरपाल ने कार्यकारी अभियंता से प्रति माह एक दिन बाढड़ा में आमजन की समस्याएं सुनने की अपील की। किसान नेता ने भाकियू के मांगपत्र में बताया कि इस क्षेत्र में कृषि, घरेलू क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी योजना दोबारा शुरू करना जरूरी है। लटक रही बिजली आपूर्ति की लाइनों का नवीनीकरण करवाना चाहिए। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। घरेलू फीडरों से सुबह शाम अतिरिक्त आपूर्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये रहे मौजूद
खुले दरबार में एसडीओ रामसिंह, कनिष्ठ अभियंता श्रीभगवान, राजेश कुमार, चंद्रकांत सहरावत, फोरमैन सुरेश, फोरमैन रमेश गोपी, जगत सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।



फोटो -46

किसान भवन में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से आयोजित खुले दरबार में कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed