फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers' anger erupts over power outages and low voltage; they block NH-334B for five hours

Charkhi Dadri News: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच 334 बी पर लगाया 5 घंटे जाम

Sat, 18 Jul 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupts over power outages and low voltage; they block NH-334B for five hours
एनएच-334 बी पर जाम लगाए बैठी ग्रामीण महिलाएं।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज (लो-वोल्टेज) की समस्या से जूझ रहे गांव समसपुर के ग्रामीणों का सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। अपनी समस्याओं के समाधान की मांग के लिए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 334 बी पर चक्का जाम कर दिया। सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब 5 घंटे तक चला, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन

गांव समसपुर में पिछले डेढ़ साल से लग रहे अघोषित कट और कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीण महिलाएं और पुरुष साथ लगते एनएच 334-बी पर उतर जाम लगा बिजली निगम के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम वीरेंद्र सिंह, डीएसपी धीरज कुमार, कप्तान सिंह और सदर थाना प्रभारी सतबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) अविनाश यादव और एसडीओ अनुराग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो-वोल्टेज बनी समस्या
अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें पिछले डेढ़ साल से लो-वोल्टेज की मार झेलनी पड़ रही है जिससे उनके घर के बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं और रात-रात भर बिजली गुल रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रविवार तक समाधान का आश्वासन
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए उन्हें उचित समाधान का भरोसा दिया। बिजली निगम के एक्सईएन अविनाश यादव ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि तकनीकी खामियों को दूर कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारा जाएगा और रविवार तक समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण जाम खोलने पर राजी हुए। दोपहर करीब 3:30 बजे हाईवे से जाम हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू हुआ।
महिलाओं ने लोकगीतों से कसे तंज
प्रदर्शन के दौरान एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। हाईवे के बीचों-बीच बैठी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में लोकगीत गाकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर तंज कसे। महिलाओं ने अपने गीतों के जरिये प्रशासन को यह बताने की कोशिश की कि कैसे बिजली की खराब व्यवस्था ने उनके घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित कर दिया है।
4 किलोमीटर तक लगा वाहनों का रेला
जाम के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते वाहनों का काफिला करीब 4 किलोमीटर तक फैल गया। भीषण गर्मी और धूप के बीच फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि भारी वाहनों की लंबी लाइन ने स्थिति को और विकट बना दिया।
ग्रामीणों ने दी चेतावनी
जाम खोलने के बाद ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि रविवार तक बिजली विभाग ने अपने वादे को पूरा नहीं किया और स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे पुनः सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की उदासीनता के कारण गर्मी के मौसम में ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

वर्जन:
गांव समसपुर में पहले 300 एम्पीयर की सीटी लगी हुई थी, लेकिन अब लोड गांव का लोड बढ़ाने के लिए अर्जेंट 400 एम्पीयर की करंट ट्रांसफॉर्मर मंगवाया गया है। जिसे रविवार तक चालू करवा दिया जाएगा। -अनुराग सिंह, एसडीओ, बिजली निगम।

एनएच-334 बी पर जाम लगाए बैठी ग्रामीण महिलाएं। 

एनएच-334 बी पर जाम लगाए बैठी ग्रामीण महिलाएं। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed