फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Village secretary embezzled 81.36 lakh in two gram panchayats, case registered

दो ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव ने किया 81.36 लाख का गबन, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Village secretary embezzled 81.36 lakh in two gram panchayats, case registered
चरखी दादरी/झोझूकलां। झोझूकलां खंड में तैनात एक ग्राम सचिव द्वारा 81 लाख 36 हजार रुपये का गबन करने का मामला उजागर हुआ है। बीडीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम सचिव राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीडीपीओ का आरोप है कि आरोपी ग्राम सचिव ने ग्राम पंचायत पिचोपा कलां और मंदोली के फंड में गबन किया है और इसके लिए चेक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। झोझूकलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाषचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम सचिव राजेश कुमार ने पिचोपा कलां पंचायत के खाते से अवैध तरीके से राशि निकलवाकर गबन किया है। उसने बैंक कर्मचारी व फर्म से मिलीभगत कर आईडीबीआई दादरी शाखा के खाते से फर्जी रिकॉर्ड व बीडीपीओ के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि फर्मों के खाते में ट्रांसफर की है।
विज्ञापन

जेवी बिल्डिंग मेटिरियल स्पलायर फर्म के खाते में ग्राम सचिव राजेश कुमार ने नौ चेक के जरिये 43 लाख 65 हजार और बालाजी कंपनी के खाते में छह चेक के जरिये 28 लाख 25 हजार से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। इतना ही नहीं ग्राम सचिव ने दो चेक के जरिये अपने खाते में भी करीब 9 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए है। गबन में ग्राम सचिव ने 17 चेक इस्तेमाल किए। पिचोपा कलां ग्राम पंचायत के खाते से 81 लाख पांच हजार का, जबकि मंदोली ग्राम पंचायत में 30800 रुपये का गबन किया। मंदोली ग्राम पंचायत में लीज पर दी गई शामलात भूमि की राशि ग्राम सचिव की ओर से जमा नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझूकलां खंड में गबन का दूसरा मामला
झोझूकलां खंड में ग्राम सचिव के गबन का दूसरा मामला है। करीब 15 दिन पहले भी झोझूकलां थाने में ग्राम सचिव अमित के खिलाफ 91 लाख 79 हजार का गबन करने पर केस दर्ज हुआ था। अब 15 दिन के अंदर दूसरे ग्राम सचिव राजेश के गबन करने पर दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है।
डीसी पहले भी कर चुके है ग्राम सचिव को निलंबित
ग्राम सचिव राजेश कुमार को डीसी पहले भी निलंबित कर चुके हैं। डीसी ने बीडीपीओ की अनुशंसा पर ग्राम सचिव राजेश कुमार को 26 जुलाई 2021 को निलंबित किया था। उस दौरान ग्राम सचिव पर पट्टा राशि जमा न करवाने पर यह कार्रवाई की गई थी।

वर्जन
ग्राम सचिव के गबन को लेकर मैंने पुलिस को शिकायत सौंप दी है। ग्राम पंचायत पिचोपा कलां और मंदोली के खाते में गबन करने की बात सामने आई थी। अन्य रिकॉर्ड की जांच भी जारी है। - सुभाषचंद्र, बीडीपीओ, झोझूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed