फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Village secretariat buildings will be constructed in Kariadu and Rupa with a cost of Rs. 1.11 crore

Charkhi Dadri News: कारीआदू और रूपा में 1.11 करोड़ से बनेंगे ग्राम सचिवालय भवन

Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Village secretariat buildings will be constructed in Kariadu and Rupa with a cost of Rs. 1.11 crore
कारीदास ग्राम पंचायत का अभिनंदन बोर्ड। 
रमेश शांडिल्य
विज्ञापन

बाढड़ा। कारीआदू और कारीरूपा में ग्राम सचिवालय भवन की कमी जल्द दूर होने जा रही है। इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से निविदा आमंत्रित की गई है। अगले दो दिन में निविदाएं खुलेंगी। यह प्रक्रिया सिरे चढ़ने के बाद जल्द कार्यादेश जारी कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। दोनों ग्राम सचिवालय भवन निर्माण पर 1.11 करोड़ रुपये लागत आएगी और करीब पांच हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
कारीरूपा और कारीदास गांव में ग्राम सचिवालय भवन की कमी लंबे समय से खल रही है। ग्राम पंचायत और ग्रामीण कई दफा इस मांग को प्रमुखता से उठा चुके हैं। विभाग ने भी इस कमी को दूर करने के लिए पहले दो बार निविदा लगाई, लेकिन, प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। कारीरूपा सरपंच शीला देवी ने बताया कि ईंट के रेट निविदा में कम हैं। यही कारण है कि दो बार प्रयास करने के बाद भी निविदा प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ी है। अगर सरकार ईंटों की दर बढ़ाए तो एजेंसी झट से काम कर देगी।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों की ग्राम सचिवालय भवन की कमी संबंधी मांग पूरी करने के लिए पंचायती राज विभाग ने तीसरी दफा निविदा आमंत्रित की है। सूत्रों की मानें तो निविदा 30 को खोली जानी है, लेकिन, त्योहारी सीजन के चलते में इसमें एक-दो दिन की देरी भी संभव है। कारीरूपा और कारीदास के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय भवन बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीरूपा गांव में ग्राम सचिवालय नहीं है। इसके चलते बैठक करते समय भी दिक्कतें आती हैं। जल्द से जल्द ग्राम सचिवालय भवन का निर्माण होना चाहिए। -शीला देवी, सरपंच, कारीरूपा



कारीदास गांव में ग्रामीण व पंचायत लंबे समय से ग्राम सचिवालय भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं। अब तीसरी बार भवन निर्माण के लिए निविदा लगाई गई है। -डॉ. ज्योति शर्मा, सरपंच, कारीदास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed