फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Village in the grip of Corona, 61 villagers out of 72 infected

कोरोना की चपेट में गांव, 72 संक्रमित में से 61 ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Village in the grip of Corona, 61 villagers out of 72 infected
महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को सात बच्चों, नौ बुजुर्गों और 26 महिलाओं समेत 72 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 61 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में हैं। बौंद कलां से 13 संक्रमित हैं। सांजरवास में छह, छपार, अचीना, सांवड में चार-चार संक्रमित मिले है। अन्य गांवों एक से तीन तक संक्रमित मिले है। बुधवार को भी 16 संक्रमित ठीक हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 631 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिनमें 72 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में सात बच्चे हैं, जिनकी उम्र दो वर्ष से 17 वर्ष तक है, 28 महिलाएं है व नौ बुजुर्ग हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से 88 वर्ष तक है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 6795 तक हुआ गया है। इनमें 6172 ठीक हो चुके है। जिले में फिलहाल 486 सक्रिय मरीज है। बुधवार को 718 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

यहां बच्चे मिले संक्रमित
अचीना ताल में तीन बच्चे संक्रमित मिले है, जिनकी आयु 14, 15 और 17 वर्ष है। इनके अलावा मकड़ाना में दो वर्षीय बच्चा, कादमा में 16 वर्षीय किशोर, वार्ड नंबर 14 दादरी में 15 वर्षीय किशोर, काकड़ौली सरदाना में सात वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले नए संक्रमित
बुधवार को बधवाना गेट, वार्ड नंबर 20, चरखी दादरी, रामदास नगर, मकड़ाना, अटेला खुर्द, नर्सिंगवास, डोहकी, छपार, गोठड़ा, संतोखपुरा, कादमा, कारीमोद, सांजरवास, सांकरोड़, नजदीक रेलवे स्टेशन दादरी, जावा, गली नंबर दो प्रेम नगर, मिश्री, शीशवाला, बौंद कलां, अचीना, चिड़िया, नौरंगावास, मोरवाला, वार्ड नंबर 14, काकड़ौली सरदारा मनकावास, झोझू कलां में संक्रमित मिले हैं।
17 केंद्रों पर 2214 को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन अभियान पर फोकस है। बुधवार को 17 केंद्रों पर 2214 को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इनमें 344 को पहली डोज, 1783 को दूसरी डोज और 87 को एहतियाती डोज दी गई। जिले में अब तक 806853 डोज लगाई जा चुकी है। 422898 को पहली, 380740 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बुधवार को बाढड़ा में सबसे अधिक 460 को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा सांवड में 234, सामान्य अस्पताल और हड़ौदी में 180, रानीला में 148, गोपी में 132, माई कलां में 110, छपार में 120, कादमा, अचीना में 100-100 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करते रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के इलाज में जुटी है। सभी संक्रमित नियमित रूप से दवाइयां ले और तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य कर्मी को सूचित करें। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed