फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vigilance team caught ASI taking a bribe of 25 thousand

विजिलेंस टीम ने 25 हजार की घूस लेते एएसआई को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught ASI taking a bribe of 25 thousand
चरखी दादरी। विजिलेंस टीम ने सदर थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ सिटी थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि चरखी निवासी सुनील ने हिसार विजिलेंस ऑफिस में शिकायत पत्र दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके भाई के खिलाफ फायरिंग करने और मारपीट के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट कराई गई थी। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई विक्रम सिंह उनसे 25 हजार रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर केस को मजबूत कर उसके भाई को सख्त सजा दिलाने की धमकी भी उन्हें दी गई है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस भिवानी की टीम को उनकी इंस्पेक्टर कुलवंत की अगुवाई में दादरी भेजा गया। वहीं, शिकायतकर्ता को रंग लगाकर 500-500 के 50 नोट दिए गए। दोपहर बाद शिकायतकर्ता सदर थाने पहुंचा और वहां एएसआई को 25 हजार रुपये रिश्वत दे दी। एएसआई के नोट पकड़ते ही विजिलेंस वहां पहुंच गई। विजिलेंस टीम ने एएसआई को काबू कर लिया। इसके बाद उसे सीआईडी ऑफिस लाया गया और वहां सिटी थाना पुलिस के हवाले किया गया। शनिवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

लोहारु चौक पर शिकायतकर्ता से मिली विजिलेंस टीम
इंस्पेक्टर कुलवंत ने बताया कि विजिलेंस एसआई अजीत सिंह ने उन्हें शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पांच सदस्यीय टीम दादरी के लोहारु चौक पर पहुंची और वहां शिकायतकर्ता से मिली। इसके बाद उसे नोट देकर सदर थाने भेजा गया और पीछे-पीछे विजिलेंस टीम भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये था मामला
19 फरवरी 2022 को सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 147, 148, 149, 323, 341 व 506 के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में नौ नामजद आरोपियों समेत सात अन्य आरोपी थे। शिकायतकर्ता का भाई भी इन्हीं में से एक था। एएसआई ने उसके परिजनों को रिश्वत न देने पर उसका रिमांड लेने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed