{"_id":"67d5b4134b727ec9950b8485","slug":"vidhansabha-adhyaksh-reached-sunil-sangwan-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133390-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशल राजनीतिज्ञ थे सतपाल सांगवान : विधानसभा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशल राजनीतिज्ञ थे सतपाल सांगवान : विधानसभा अध्यक्ष
Sat, 15 Mar 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
विधायक सुनील सांगवान के निवास पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। संवाद
फोटो- 16 विधायक सुनील सांगवान के निवास पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने पूर्व मंत्री दिवंगत सतपाल सांगवान को कुशल राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि सतपाल के निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान के निवास पर शनिवार को पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्होंने विधायक सुनील सांगवान के पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताया। विधानसभा अध्यक्ष ने करीब आधे घंटे तक विधायक सुनील सांगवान व अन्य परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। विधायक से मुलाकात के दौरान हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सतपाल सांगवान लंबे समय तक राजनीति के माध्यम से जनसेवा में लगे रहे।