{"_id":"64dfc6913a4d58673d07c8d4","slug":"video-shot-with-weapon-sitting-in-thar-cia-nabs-accused-charkhidadri-news-c-21-hsr1033-200852-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: थार में बैठ हथियार के साथ डाला वीडियो, सीआईए ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: थार में बैठ हथियार के साथ डाला वीडियो, सीआईए ने दबोचा आरोपी
Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चरखी निवासी आरोपी हंसराज उर्फ हंसा।
चरखी दादरी। थार में बैठकर हथियार के साथ वीडियो बनाने और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरखी निवासी हंसराज उर्फ हंसा के रूप में हुई है और उसके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि आठ जुलाई को सीआईए स्टाफ से एएसआई रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ अपराध नियंत्रण ड्यूटी के लिए भैरवी बस अड्डा पर मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली हंसराज उर्फ हंसा शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर आया हुआ है। अब भी उसके पास अवैध हथियार है और वो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा है। कुछ देर बाद वो चरखी बस अड्डा से गुजरेगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।
उसी दौरान एक थार सवार पुलिस टीम को देखकर अपनी थार छोड़कर फरार हो गया। उससे पहले उसने गाड़ी के अंदर कपड़े में लिपटी हुई चीज उठा ली। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 17 अगस्त को हेड कांस्टेबल संदीप की टीम ने आरोपी को लोहारू से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया।