{"_id":"622e3a1047121f73e839aed3","slug":"video-of-jhojhukalan-bdpo-taking-money-goes-viral-charkhidadri-news-hsr626587733","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोझूकलां बीडीपीओ की रुपये लेते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोझूकलां बीडीपीओ की रुपये लेते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। झोझूकलां बीडीपीओ सुभाष चंद्र की रुपये लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बीडीपीओ रुपये किस काम के लिए ले रहे हैं। दूसरी ओर बीडीपीओ का कहना है कि उन्होंने एक ग्राम सचिव को एक साल पहले 20 हजार रुपये उधार दिए थे और उनमें से दस हजार रुपये ग्राम सचिव ने उसे वापस किए है और इसी का वीडियो वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो सीसीटीवी का फुटेज है जो एक मिनट तीन सेकंड का है। इसमें बीडीपीओ के सामने बैठा एक शख्स उन्हें रुपये देता है और इससे पहले बीडीपीओ मेज पर रखा मोबाइल उठाकर नीचे रखते नजर आ रहे हैं। सामने बैठे शख्स द्वारा दिए गए रुपयों में से कुछ नोट बीडीपीओ ने वापस किए जबकि बाकी नोट गिनने के बाद जेब में डाल दिए। चर्चा है कि यह वीडियो दादरी शहर में किसी जगह का है।
बीडीपीओ ने ये दिया तर्क
संवाददाता ने जब बीडीपीओ से वायरल वीडियो को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले ग्राम सचिव अमित की मां बीमार थी। उन्होंने अमित को 20 हजार रुपये उधार दिए थे, जिनमें से दस हजार रुपये ग्राम सचिव ने उन्हें वापस किए हैं जबकि दस हजार अभी भी बकाया है। उन्होंने कहा कि अगर दाल में कोई काला होता तो सीसीटीवी के नीचे बैठकर रुपये क्यों लेता।