{"_id":"6a99cd19f79bd0b8e608f491","slug":"video-labeling-sanitation-workers-as-drunkards-and-goons-goes-viral-workers-stage-a-protest-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159911-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सफाईकिर्मयों को शराबी व गुंडा बताने का वीडियो वायरल, विरोध में उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सफाईकिर्मयों को शराबी व गुंडा बताने का वीडियो वायरल, विरोध में उतरे कर्मचारी
Fri, 04 Sep 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बाइक पर सवार होकर आए कर्मचारी।
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड नंबर 20 से पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पूर्ण मार्केट में कचरा उठान के दौरान बनाया गया बताया जा रहा है।
इसमें पार्षद प्रतिनिधि की ओर से सफाई कर्मचारियों और ऑटो टिप्पर चालक पर कथित तौर पर गाली-गलौज व बदमाशी करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को गुंडे और शराब के नशे में बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सफाई कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने विरेंद्र चरखी के विरोध में उतरने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर परिषद का टिप्पर पूर्ण मार्केट क्षेत्र में कचरा उठान के लिए पहुंचा था। इसी दौरान सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने मौके की वीडियो बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वीडियो में वह सफाई कर्मचारियों और टिप्पर चालक पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और बदमाशी करने के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
सफाई कर्मचारियों के प्रधान सूरज ने पार्षद प्रतिनिधि के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें शराब पीने वाला बताना पूरी तरह गलत है। प्रधान ने विरेंद्र पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा एक तरफ पार्षद प्रतिनिधि कर्मचारियों के समर्थन की बात करते हैं, जबकि दूसरी तरफ उनके पीछे से कचरा उठवाने का काम कराया जा रहा है।