फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Verification of crops affected by waterlogging is complete, and farmers are hopeful of receiving compensation.

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन पूरा, अब सुधार का अध्याय होगा शुरू

Tue, 04 Nov 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Verification of crops affected by waterlogging is complete, and farmers are hopeful of receiving compensation.
विभाग कार्यालय में मौजूद मूल्यांकन टीम। संवाद
चरखी दादरी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत कक्षा 2 से 4 तक के विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति का स्वतंत्र आकलन किया गया। थर्ड पार्टी मूल्यांकन 15 अक्तूबर से 3 नवंबर तक जिले के चयनित 55 विद्यालयों में किया गया। इसमें 1000 से अधिक विद्यार्थियों का आकलन किया गया। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि विद्यार्थियों ने बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशलों में किस स्तर तक दक्षता प्राप्त की है और भविष्य में किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

मूल्यांकन कार्य डिजिटल माध्यम से किया गया। फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स ने विद्यार्थियों के परीक्षण परिणाम को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज किया, जिससे आंकड़ों की शुद्धता, पारदर्शिता और त्वरित संकलन सुनिश्चित हो सका। डिजिटल पद्धति से न केवल समय की बचत हुई बल्कि डेटा संग्रहण और विश्लेषण की प्रक्रिया को भी अधिक सटीक बनाया। मंगलवार को फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स ने अपने असेसमेंट किट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराई।
विज्ञापन


एफएलएन जिला को-ऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि मूल्यांकन का उद्देश्य निपुण हरियाणा मिशन के अधीन चल रहे शैक्षिक सुधार कार्यक्रमों के प्रभाव का वास्तविक आकलन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निपुण हरियाणा मिशन की सफलता का आधार विद्यार्थियों का वास्तविक अधिगम स्तर है और इस प्रकार का स्वतंत्र मूल्यांकन शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायक सिद्ध होगा।

इस तरह किया मूल्यांकन
इस कार्य में 21 फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स (क्षेत्रीय जांचकर्ता) के रूप में विभिन्न बीएड कॉलेजों के छात्र-अध्यापकों ने भूमिका निभाई। प्रत्येक एफआई ने अलॉट किए गए दो से तीन विद्यालयों में जाकर कक्षा द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ के सात-सात विद्यार्थियों का आकलन किया। इस दौरान विद्यार्थियों की साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed