{"_id":"674e15641ce1d7139a0bf675","slug":"vehicles-witout-sticker-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-127298-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिना पंजीकरण व स्टीकर दौड़ रहे ऑटो, ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिना पंजीकरण व स्टीकर दौड़ रहे ऑटो, ई-रिक्शा
Tue, 03 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में एसपी के आदेश के बावजूद कई ऑटो व ई-रिक्शा चालक पंजीकृत स्टीकर लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वे बिना पुलिस पंजीकरण कराए ही यात्री बैठाकर अपने वाहनों काे सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं, नियमानुसार प्रत्येक सवारी वाहन का पंजीकरण होना जरूरी है। ताकि, पुलिस के पास चालकों का रिकॉर्ड दर्ज रहे।
वहीं, जिला यातायात पुलिस का कहना है कि अब सड़कों पर बिना पंजीकरण दौड़ने वाले ई-रिक्शा व ऑटो चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पुलिस ने इन चालकों को अपने वाहनों पर पंजीकरण स्टीकर लगवाने का मौका दिया। इस अवसर का लाभ 1212 ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने उठाया।
जिले में गांवों की ओर जाने वाले रिक्शा व ऑटो पर पुलिस पंजीकृत स्टीकर नहीं लगे हैं। बिना स्टीकर के ही वाहन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में सवारियां बैठाने वाले सभी चालकों का रिकॉर्ड पुलिस के पास एकत्र नहीं हो पाता है। शहर में भी बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन व कॉलेज रोड तक ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनमें कई ई-रिक्शा पर स्टीकर नहीं हैं जबकि पुलिस की ओर से कुछ माह पहले इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।
विज्ञापन
निजी सवारी वाहनों का पंजीकरण होना जरूरी है। इसमें प्रतिदिन यात्री सफर करते हैं। पुलिस की ओर से ऑटो या ई-रिक्शा में होने वाली घटनाओं के समय वाहन की जानकारी लेने के लिए स्टीकर प्रक्रिया शुरू की गई है।