{"_id":"62b213d660a3603c1a7974b5","slug":"vehicles-will-fill-up-on-rawaldhi-bhiwani-link-road-from-next-week-charkhidadri-news-hsr6348288179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर अगले सप्ताह से फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर अगले सप्ताह से फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर अगले सप्ताह से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और करीब एक किलोमीटर की लंबाई में तारकोल की एक परत डलनी बाकी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद करीब तीन साल बाद वाहन इस पर रफ्तार पकड़ेंगे और शहर की सड़कों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर आठ करोड़ 74 लाख रुपये खर्च आएगा। अक्तूबर माह में पीडब्ल्यूडी ने एजेंसी की मार्फत सड़क निर्माण की कवायद शुरू की थी और अब एजेंसी का काम जल्द पूरा होने वाला है। लिंक रोड का निर्माण होने से प्रतिदिन करीब दस हजार के करीब वाहन चालकों को राहत मिलेगी, जिनमें 60 फीसदी भारी वाहन चालक हैं।
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पिछले तीन साल से जर्जर था। पूरी सड़क से तारकोल की परत ही गायब थी और गड्ढे बन गए थे। करीब ढाई साल पहले पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण का प्रपोजल तैयार किया था। पहले करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा गया था, उसे जब स्वीकृति मिली तो लागत राशि काफी अधिक हो गई। इसके कारण पीडब्ल्यूडी ने आठ करोड़ 74 लाख रुपये का दोबारा प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण शुरू करवाया था। बाईपास का निर्माण पूरा करने के लिए एजेंसी को नौ माह का समय दिया गया था।
विज्ञापन
शहर की सड़कों से यूं कम होगा ट्रैफिक का दबाव
बाईपास निर्माण के बाद रोहतक और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को भिवानी, बाढड़ा और लोहारू जाने के लिए शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे लिंक मार्ग के जरिये सीधे अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगे। फिलहाल बाईपास जर्जर होने के चलते इन वाहन चालकों को शहर के बीचोंबीच से गुजरना पड़ रहा है और इसके चलते ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा हुआ है।
कॉलेज रोड पर शाम के समय लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
शहर के कॉलेज रोड से ही इस समय निर्माण सामग्री से भरे करीब पांच हजार से अधिक डंपर गुजर रहे हैं। इसके चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। बाईपास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ये डंपर वहीं से गुजरेंगे। जिससे कॉलेज रोड पर से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
वर्जन::
रावलधी-भिवानी लिंक रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा और इसके बाद इसे वाहन चालकों को समर्पित कर दिया जाएगा। नौ माह के अंदर एजेंसी को यह काम पूरा करना था।
कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी