फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vehicles are obstructing the ROB construction work, causing traffic jams every 10 minutes.

Charkhi Dadri News: आरओबी निर्माण कार्य में बाधा बन रहे वाहन, हर 10 मिनट में लग रहा जाम

Sat, 20 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are obstructing the ROB construction work, causing traffic jams every 10 minutes.
रोहतक रोड पर रास्ता नहीं मिलने के बाद रेलवे फाटक के पास खड़ी चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस। 
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन यहां से गुजर रहे वाहन निर्माण कार्य में बड़ी बाधा बन रहे हैं। परिणामस्वरूप हर 10 मिनट में सड़क के बीच जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

इससे न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालकों की आवाजाही पर रोक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश से पहले इस रेलवे फाटक पर बार-बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से 78 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण करवाया जा रहा है। कार्य की गति तेज होने से पहले ही विभाग ने उपायुक्त, एसपी और अन्य संबंधित विभागों को इस मार्ग से वाहनों को रोकने के लिए पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, सड़क के दोनों सिरों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर इस मार्ग से लगातार आवागमन कर रहे हैं, जिससे हर 10 मिनट में जाम लग रहा है। छोटे दोपहिया वाहन चालकों को घंटों कतार में खड़े रहकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
रोडवेज की बसों ने भी नहीं किया आवागमन बंद : सड़क से अन्य छोटे वाहनों के अलावा रोडवेज की बसें भी यहीं से संचालित हो रही हैं। रास्ता नहीं मिलने पर उन्हें दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। इससे जहां यात्रियों को देरी से पहुंचना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज विभाग को भी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

यातायात थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने कहा कि रोहतक रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखवाने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं, बावजूद इसके वाहनों का अवागमन होता है। यहां से गुजरने वाले चारपहिया वाहनों पर रोक लगवाने के लिए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed