{"_id":"624f2ba5e023ac2b2d6f1aa9","slug":"vegetable-market-will-be-built-in-badhra-as-soon-as-land-is-available-jp-dalal-charkhidadri-news-hsr628566634","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन मिलते ही बाढड़ा में बनाई जाएगी सब्जी मंडी : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन मिलते ही बाढड़ा में बनाई जाएगी सब्जी मंडी : जेपी दलाल
विज्ञापन
बाढ़डा मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। फसलों की खरीद प्रक्रिया में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी मंडियों में फसल खरीद के प्रबंध पुख्ता हैं। यह दावा वीरवार को बाढड़ा मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढड़ा कस्बे या साथ लगते गांव में भूमि उपलब्ध होने पर सब्जी मंडी का निर्माण करवा दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि बाढड़ा क्षेत्र उनके परिवार की तरह है और खरीफ 2020 सीजन का यहां के किसानों को बकाया मुआवजा दिलवाने के लिए वह चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती को छोड़कर फल, फूल व सब्जी का उत्पादन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बागवानी की नई योजनाओं में सब्जियों व फूलों के लिए खाद-बीज से लेकर उनकी बिक्री के लिए बाजार भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि फसलों में प्राकृतिक नुकसान की क्षतिपूर्ति करने के लिए बीमा योजना का पोर्टल लांच किया जा रहा है। इसमें किसान स्वयं अपने खेत के नुकसान को पोर्टल पर अंकित करेगा और फिर कृषि विभाग उसका सत्यापन करेगा। जेपी दलाल ने गांव कारीमोद के गेहूं की फसल जलाने के मामले की जांच करवाने, कस्बे में बिजली आपूर्ति का सुधार करवाने का आश्वासन दिया।
मंडी में निर्माण व रंग-रोगन का कार्य पूरा
कृषि मंत्री ने अनाज मंडी में अधिकारियों की बैठक भी ली। इसमें एसडीएम डॉ. संजय कुमार सहित कृषि, पशुपालन, मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि सरसों के अलावा गेहूं अभी मंडी में नहीं आ रहा है। मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अजय राठी ने बताया कि बाढड़ा मंडी में 70 लाख की राशि से निर्माण व रंग-रोगन का कार्य पूरा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों का कार्य अंतिम चरण में है। इस मौके पर उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय भामा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, हनुमान शर्मा, पूर्व सरपंच गिरधारी कारीमोद, प्रेरक संघ अध्यक्ष विनोद मांढी, संदीप धनखड़, गुणपाल दगड़ौली आदि मौजूद रहे।