{"_id":"65cd403d021d8dd9bf0fc654","slug":"vasant-panchami-in-charakhi-dadari-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113562-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने की मां सरस्वती की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने की मां सरस्वती की पूजा
Thu, 15 Feb 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। वसंत पंचमी पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से गीता भवन प्रांगण में सरस्वती पूजन किया गया। आरती कर मां शारदे के समक्ष प्रार्थना की गई। अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सतीश बजाज, महामंत्री अर्चना अग्रवाल, महिला विंग की जिला अध्यक्ष रितु गोयल, युवा महासचिव ललित महाजन ने मां शारदे की पूजा की। इस दौरान विजय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, गौरी शंकर, अर्चना गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, मधु गर्ग, नीरू जैन, रितु गर्ग, सरोज गर्ग, कंचन, भारती शर्मा आदि मौजूद रहीं।
वसंत पंचमी पर की मां सरस्वती की पूजा
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित हरिओम आश्रम में फैम के जिला अध्यक्ष जयभगवान मस्ताना की अगुवाई में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा की।
जिलाध्यक्ष मस्ताना ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा श्याम का वस्त्र बदलकर उनकी आरती भी की गई। महिलाओं ने मां सरस्वती और बाबा श्याम के भजन सुनाए। सभी भक्तजनों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान भगवत फौगाट, शिव कुमार शर्मा, शंकर हल्दीराम, धर्मा देवी, सुशीला शर्मा, कृष्णा देवी, सरोज, बाला, मंजू, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बौंद कलां के आदर्श स्कूल में वसंत पंचमी मनाई
चरखी दादरी। कस्बा बौंद कलां स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को वसंत पंचमी मनाई गई। विद्यालय प्रांगण को रंग बिरंगे फूलों, गुब्बारों से सजाया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रताप सिंह यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण दत्त ने देशभक्ति का संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर कंवर सिंह यादव ने बच्चों को पुरस्कृत किया। आयोजन में कल्पना शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर शिवलाल, डीपीई रोबिन, लोकेश जांगड़ा, रीना, भावना, ज्योति, नीलम, रेनू, गीता आदि मौजूद रहीं।