{"_id":"679fb1d3a93449ec4a0e0a15","slug":"vasant-panchami-celebrated-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131015-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी मां सरस्वती की पूजा को समर्पित : ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी मां सरस्वती की पूजा को समर्पित : ज्योति
Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
झोझूकलां शाखा की ओर से पिचौपा खुर्द ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में बसंत पंचमी पर आयोजित स्नेह मिलन
पिचौपा खुर्द ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में वसंत पंचमी पर आयोजित किया स्नेह मिलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजयोग मेडिटेशन से परमात्मा को याद कर हम आत्मा को शक्तिशाली बना सकते हैं। कर्मेंद्रियों को वश में कर नैतिक मूल्यों से भरपूर आध्यात्मिक एवं विकारमुक्त जीवन बना सकते हैं। ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां शाखा की ओर से पिचौपा खुर्द ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में वसंत पंचमी पर आयोजित स्नेह मिलन में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी का त्योहार प्रकृति की सुंदरता और जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें ज्ञान, संगीत और कला के महत्व को समझने और उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है।
ब्रह्माकुमारी ने कहा कि यह त्योहार विद्या, संगीत, और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमें घर, परिवार, समाज में रहते हुए ज्ञान की देवी सरस्वती जैसे दिव्य गुण और शक्तियां धारण करने होंगे। तभी समाज को नई शिक्षा दिशा देकर आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों से सुसज्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
ज्योति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर त्योहार अध्यात्म व मूल्यों से भरपूर होता है। ये हमें अपने ज्ञान और शक्तियों को जानने पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से जीवन में दिव्य गुणों की धारणा करें तो सदा वसंत बना रहता है। उन्होंने सभी को आपसी स्नेह, प्यार से रहने व भ्रातृत्व की भावना बनाए रखने की अपील की।
फोटो 18 झोझूकलां शाखा की ओर से पिचौपा खुर्द ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में वसंत पंचमी पर आयोजित स्नेह मिलन में शामिल महिलाएं व ब्रह्माकुमारी। स्रोत : संस्थान
वसंत पंचमी एवं वीर हकीकत राय शहीदी दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वसंत पंचमी एवं वीर हकीकत राय शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंचनद गोसेवा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राम दयाल पाहवा, साहिल चराया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्याम सुंदर चाबा, संरक्षक पंजाबी सभा ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व ऋतु परिवर्तन और मां सरस्वती की पूजा का विशेष अवसर है। मां सरस्वती विद्या, ज्ञान और ऊर्जा की देवी मानी जाती हैं।
चंद्र प्रकाश चावला ने वीर हकीकत राय को नमन करते हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भक्तों ने मां सरस्वती की पूजा की। शहीदों को नमन किया गया। बाद में गायों को हरा चारा, आटा व गुड़ अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान राम दयाल पाहवा व साहिल चराया को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात पंचनद सेवा समिति की ओर से गायत्री जाप एवं राम-राम की माला का जाप किया गया। ईश्वर से सुख, समृद्धि की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में वासदेव आनंद, नंदलाल ठुकराल, मनोज पाहवा, गोपाल बिंदल, रमेश गर्ग, राजेश आर्य, अनिल कुकरेजा, मनोहर लाल नारंग, विशु पाहवा, आशीष सलूजा आदि मौजूद रहे।
फोटो-=19 पंचनद गोसेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत : स्वयं
-हवन में आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की
चरखी दादरी। प्रेमनगर स्थित राधे-राधे आश्रम में वसंत पंचमी पर श्रीराधे महाराज के सानिध्य में हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित कर ज्ञान की देवी मां सरस्वती से विश्व कल्याण की मंगल कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन किए गए। राधे राधे महाराज ने वसंत पंचमी महोत्सव एवं सरस्वती के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज ने कहा कि यह ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती की उपासना का भी पर्व है।
भंडारे एवं सत्संग में राम निवास मायना, धर्मवीर, रूपेश शर्मा, मुकेश सोनी, अक्षय, अमित, यशपाल यादव, दीपक, शंकर लाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
फोटो-= 24
वसंत पंचमी पर की सरस्वती मां की आराधना
चरखी दादरी। शहर स्थित पीएच स्कूल में वसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राचार्य ओमप्रकाश तिवारी व शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर उनकी आराधना की।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन के लिए वसंत पंचमी की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कविता, भाषण व गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। अंत में विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम समापन किया गया। संवाद
फोटो-28 पीएच स्कूल में सरस्वती मां की आराधना करते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान