फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Various competitions organized on Sports Day at Government Post Graduate College, Dadri.

Charkhi Dadri News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादरी में खेल दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sat, 29 Aug 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Various competitions organized on Sports Day at Government Post Graduate College, Dadri.
क्रिकेट खेल में दमखम दिखाते हुए विद्यार्थी।
चरखी दादरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादरी में खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य जगजीत सिंह मोर ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

खेल दिवस के अंतर्गत सर्वप्रथम छात्रों की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। रोमांचक मुकाबले में ए टीम विजयी रही। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें अंकित ने प्रथम, अजय ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य खेल प्रतियोगिताएं
शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनिकेत की टीम विजयी रही। विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए कैरम बोर्ड और लूडो सहित अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह की टीम ने जीत हासिल की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग के कृष्ण कुमार ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल गतिविधियां अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed