फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   vanshika won 6 gold medals in 3 years

Charkhi Dadri News: छोटी उम्र में बड़ा कमाल, राज्यस्तर पर मचाया धमाल

Sun, 02 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
vanshika won 6 gold medals in 3 years
खिलाड़ी वंशिका। संवाद
गौरव यही हैं कल के
विज्ञापन

- 10वीं की छात्रा वंशिका ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में तीन साल में जीते छह पदक, राष्ट्रीय स्तर पर पदक के लिए कर रही कड़ा अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा एथलीट वंशिका ने छोटी उम्र में बड़ा कमाल किया है। राज्यस्तर पर शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में तीन साल के कॅरिअर में उसने छह पदक हासिल किए हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की तैयारी में है। इसके लिए वह कड़ा अभ्यास कर रही है।

वंशिका अंडर-14 आयुवर्ग में भाग लेती है। पढ़ाई के साथ ही वह अपना खेल कॅरिअर भी बना रही है। वंशिका के पिता नवीन कुमार सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह भी पहले खेलते थे। आर्मी में भर्ती होने के बाद उन्होंने खेलना छोड़ दिया। तीन साल पहले उन्होंने वंशिका को खेल के लिए प्रेरित किया। उनकी प्रेरणा से वंशिका शहर स्थित बलिदान स्टेडियम में संचालित खेल नर्सरी में आने लगी।
विज्ञापन

स्टेडियम में वरिष्ठ एथलीट कोच बिजेंद्र सिंह ने उसे प्रशिक्षण दिया। अब भी वंशिका का अभ्यास उन्हीं के पास जारी है। शुरुआत में वंशिका को जिलास्तर पर हार का सामना करना पड़ा तो वह निराश हो गई। बाद में कोच और पिता ने उसमें हिम्मत भरी। इसके बाद उसने खेलना शुरू किया। फिलहाल, वह शॉटपुट व डिस्कस थ्रो दो इवेंट में भाग लेती है। इनमें जिलास्तर पर 8 और राज्य स्तर पर 6 पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वंशिका दो साल से राष्ट्रीय स्तर पर अपना भाग्य आजमा रही है। वंशिका ने वर्ष 2023 में दो बार राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन, सफल नहीं हो पाई। वर्ष 2024 में स्कूली नेशनल प्रतिभागी बनी, लेकिन, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण खेल नहीं पाई।
अब कोच बिजेंद्र सिंह का कहना है कि वंशिका कड़ा अभ्यास कर रही है। अभ्यास के दौरान किए प्रदर्शन के आधार पर इस बार वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सफल होगी।


- प्रतिदिन कर रही छह घंटे अभ्यास
वंशिका राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने के लिए प्रतिदिन स्टेडियम जाकर तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को अभ्यास करती है। साथ ही बताई गई डाइट लेती है। अब राष्ट्रीय लेवल को पार करना उसका लक्ष्य बन चुका है।

ये हैं वंशिका की उपलब्धियां...
- वर्ष 2022 में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2023 में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में स्वर्ण पदक।
- अगस्त 2024 में करनाल में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक।
- सितंबर 2024 में करनाल में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक।
- सितंबर 2024 में करनाल में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट इवेंट में स्वर्ण पदक।

फोटो-08
खिलाड़ी वंशिका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed