फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaish samaj will not print wedding invitation cards

Charkhi Dadri News: शादियों के निमंत्रण पत्र नहीं छपवाएगा वैश्य समाज

Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vaish samaj will not print wedding invitation cards
अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में शामिल पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्य शादियों के निमंत्रण पत्र छपवाने के बजाय इंटरनेट से मोबाइल फोन और ई-मेल पर केवल डिजिटल निमंत्रण पत्र भेजेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्री-वेडिंग सूट के नाम पर किया जा रहा कृत्य बंद किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानी की अध्यक्षता में पानीपत में आयोजित अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेशस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




बैठक से लौटने के बाद प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में विवाह के दौरान फिजूलखर्ची रोकने के लिए कई सुझाव दिए गए। इन प्रस्तावों के तहत यह भी फैसला हुआ कि शादियों में खाने के मेन्यू को सीमित रखा जाएगा। हर शादी में पंडित की ओर से निकाले गए मुहूर्त के आधार पर विवाह की रस्म पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। मुहूर्त के अनुसार ही फेरों की रस्म पूरी करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों पर फैसला लिया गया कि जहां पर वैश्य समाज का प्रत्याशी है, समाज एकजुट होकर उसकी पूरा मदद करेगा। जहां समाज का उम्मीदवार नहीं है। वहां वैश्य समाज एकजुट होकर अपने वोट की ताकत दिखाएगा। प्रदेश में वैश्य समाज के विधायकों की घटती संख्या पर चिंता जता अगले चुनाव तक हर विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने वैश्य समाज का आह्वान किया कि वे महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रयास करें। इस अवसर पर दादरी के जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन, जिला महासचिव विनोद जैन, अध्यक्ष गणेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष नरेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed