फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaccines were administered to 4511 people at 18 health centers

18 स्वास्थ्य केंद्रों पर 4511 लोगों को लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vaccines were administered to 4511 people at 18 health centers
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करती मेडिकल टीम। - फोटो : CharkhiDadri
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाकर वैक्सीनेशन कार्य किया। शाम पांच बजे तक इन केंद्रों पर 4511 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को हड़ौदी पीएचसी पर सबसे अधिक और मातृ-शिशु अस्पताल और बलकरा पीएचसी पर सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ। हड़ौदी में 536 और एमसीएच और बलकरा पीएचसी पर 40-40 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 492, बौंदकलां में 290, इमलोटा में 256, अचीना में 153, रानीला में 150, सांवड़ में 531, झोझूकलां में 444, संतोकपुरा में 71, मानकावास में 452, माईकलां में 190, गोपी में 201, बाढड़ा में 247, हड़ौदी में 309, कादमा में 296 और छपार में 122 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार को केवल कोविशील्ड की डोज दी गई। 45 से अधिक आयुवर्ग में 1744 जबकि 18 से अधिक आयुवर्ग में 2767 लोग कवर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed