फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaccination of 302 children and 54 pregnant women, achieved 24.45 percent target

Charkhi Dadri News: 302 बच्चों और 54 गर्भवतियों का किया टीकाकरण, 24.45 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

Tue, 08 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 302 children and 54 pregnant women, achieved 24.45 percent target
सिविल अस्पताल में बच्चे को दवा पिलाते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह। 
चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां/ झोझूकलां। गर्भवती महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मिशन इंद्रधनुष के तहत विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सिविल अस्पताल में एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। पहले ही दिन विभाग ने 302 बच्चों और 54 गर्भवती महिलाओं को कवर कर 24.45 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सीएमओ डॉ. जयकिशोर के साथ मुहिम का शुभारंभ किया। वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. शिल्पा बैनीवाल समेत अन्य चिकित्सक इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि तीन चरणों में यह अभियान चलेगा। पहला चरण अगस्त में, दूसरा सितंबर में और तीसरा अक्तूबर में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के अंदर 1415 महिलाएं और बच्चे कवर करने का लक्ष्य मिला है। पहले ही दिन विभाग ने 356 को कवर कर लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 92 सेशन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन दो वर्ष तक की आयु के 225 बच्चे दो से पांच वर्ष तक की आयु के 77 बच्चे व 54 गर्भवती महिलाएं कवर की गईं। उन्होंने बताया कि 6 दिन के अंदर टीमें पहले चरण का लक्ष्य हासिल कर लेंगी। इसके तहत 7 से 12 अगस्त तक 288 सेशन लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं लगाए गए 92 सेशन
सोमवार को बौंदकलां, इमलोटा, रानीला, माईकलां, बलकरा में तीन-तीन जबकि अचीना व संतोकपुरा में 5-5 सेशन लगाए गए। इनके अलावा सांवड़ में 2, झोझूकलां में 9, मानकावास में 7, गोपी में 13, बाढड़ा में 10, कादमा में 4, छपार में 6, हड़ोदी में 8 और मातृ-शिशु अस्पताल में 6 सेशन लगाए गए।





जानिये...पहले चरण में क्या मिला है लक्ष्य और क्या हुआ हासिल
वर्ग- कवर किए जाएंगे- कवर हुए
दो साल तक- 942-225
दो से पांच साल तक-261-77
गर्भवती महिलाएं- 312-54


पहले दिन 54 गर्भवती महिलाओं समेत 302 बच्चों का टीकाकरण किया गया। छह दिन में 288 सेशन लगाकर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। दूसरा चरण सितंबर में जबकि तीसरा अक्तूबर में पूरा होगा।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed