फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaccination: 102% got the first dose and 91 percent got the second dose in a year

टीकाकरण : एक साल में 102 फीसदी को पहली और 91 प्रतिशत को लगी दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 102% got the first dose and 91 percent got the second dose in a year
टीकाकरण : एक साल में 102 फीसदी को पहली और 91 प्रतिशत को लगी दूसरी डोज
विज्ञापन

- अब तक जिले में 412363 लोगों को पहली और 353433 को लगी चुकी है दूसरी डोज
- 15 से 17 आयुवर्ग में 17860 किशोरों का हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वैक्सीनेशन मुहिम का शनिवार को एक साल पूरा हो गया है। इस समयावधि में वैक्सीनेशन कार्य में दादरी जिले ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य जिलों के लिए भी नजीर पेश की है। दादरी जिले की अगर बात करें तो 102 फीसदी लोगों को पहली और 91 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, बूस्टर डोज की अगर बात करें तो अब तक जिले में 1100 फ्रंट लाइन वर्कर्स कवर किए जा चुके हैं, जबकि करीब 2400 लोगों को अभी बूस्टर डोज लगनी बाकी है। वहीं, 15 से 17 आयुवर्ग में भी दादरी जिला 58 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में अब तक 770899 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 412363 लोगों को वैक्सीन की पहली और 353433 लोगों को दूसरी डोज लगी है और फिलहाल तीन कैटेगरी में वैक्सीनेशन कार्य अभी भी जारी है। एक कैटेगरी में फ्रंट लाइन वर्कर्स, दूसरी कैटेगरी में किशोर और तीसरी कैटेगरी में अन्य लोग कवर किए जा रहे हैं।
------
सीएम और डब्ल्यूएचओ कर चुके दादरी की तारीफ -
दादरी जिले में हुए वैक्सीनेशन कार्य की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी तारीफ कर चुके हैं। वैक्सीनेशन में पहला स्थान हासिल करने पर करीब बीस दिन पहले ही चंडीगढ़ में सरकार की ओर से जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। बता दें कि दादरी जिले का गोबिंदपुरा गांव शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाला देश का पहला गांव बना था और डब्ल्यूएचओ इस पर एक शोध भी कर रहा है। दादरी जिले में 2956 स्वास्थ्यकर्मी और अन्य विभागों के 1564 कर्मचारी फ्रंट लाइन वर्कर्स में शामिल हैं और इनमें से 90 फीसदी दोनों डोज लगवा चुके हैं, जबकि 1100 अब तक बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। जिले में 15 से 17 आयुवर्ग में 30 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जाना है और अब तक विभाग 17860 को कवर कर चुका है।
विज्ञापन

- शनिवार को 1507 लोगों का किया वैक्सीनेशन -
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी आशीष मान ने बताया कि शनिवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ और 1507 लोगों को कवर किया गया। उन्होंने बताया कि 702 लोगों को को-वाक्सीन और 805 को कोविशील्ड डोज दी गई। शनिवार को 80 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने बूस्टर डोज लगवाई, जबकि 15 से 17 आयुवर्ग में 308 किशोरों को कवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैंने पहली और दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज भी लगवा ली है। कोरोना से लड़ने में वैक्सीन कारगर हथियार है। मेरी अपील है कि सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोग बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।

- डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ।
- कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन सबसे अधिक मददगार है। मैं दोनों डोज लेने के बाद बूस्टर डोज लगवा चुका हूं। फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज बेहद जरूरी है। बूस्टर डोज लगवाने से इम्यूनिटी और अधिक बढ़ेगी।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
-------------
फोटो 26
मातृ-शिशु अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाते हुए व्यक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed