फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   urea reached

Charkhi Dadri News: डीएपी नहीं यूरिया पहुंची, किसान नाखुश

Sun, 10 Nov 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
urea reached
सोमवार से क्षेत्र में किया जाएगा यूरिया खाद का वितरण, 10 हजार बैग पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। क्षेत्र में सोमवार से यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा। 10 हजार से अधिक यूरिया बैग की खेप पहुंची है। पैक्स समितियों के माध्यम से यूरिया का वितरण किया जाएगा। शनिवार को बाढड़ा व कई सहकारी समितियों में यूरिया से भरे ट्रक पहुंचे। वितरण सोमवार से होगा। डीएपी सोमवार या मंगलवार को आने की उम्मीद है।
किसान ब्रह्मपाल, आनंद, राजबीर सिंह, सतबीर सिंह, हवलदार नरेंद्र सिंह व भूप सिंह आदि ने बताया कि गेहूं की बिजाई शुरू हो गई है। सरकार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डीएपी व यूरिया भेजकर किसानों को परेशान कर रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। इस समय केवल डीएपी की जरूरत है। सरकार केवल यूरिया की आपूर्ति कर रही है। यह सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। सरकार को ग्राम स्तर पर खाद का वितरण करवाना चाहिए। ताकि, किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

सहकारी समिति प्रबंधक जयबीर श्यामकलां ने बताया कि शनिवार को 10 हजार बैग यूरिया पहुंची है। इसका सोमवार से वितरण कर दिया जाएगा, वहीं, सोमवार या मंगलवार को डीएपी आने की उम्मीद है। किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यूरिया वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed