फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Up to 35 quintals of green vegetables are being sold daily in the city.

Charkhi Dadri News: शहर में प्रतिदिन 35 क्विंटल तक बिक रहीं हरी सब्जियां

Mon, 05 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Up to 35 quintals of green vegetables are being sold daily in the city.
चरखी दादरी। बदलते मौसम में इन दिनों बाजार में हरे साग की खपत बढ़ रही है। नई सब्जी मंडी में प्रतिदिन 35 क्विंटल तक बथवा, सरसों का साग, पालक, मेथी व हरा चने का साग केवल शहर में बिक रहा है। स्थानीय लोग इन हरी सब्जियों को अनेक प्रकार के व्यंजन तैयार कर जायका ले रहे हैं। चिकित्सक भी इन दिनों लोगों को हरे साग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में हरी सब्जियों की बिक्री काफी जोर पकड़ रही हैं। मौसम अनुसार पालक, बथवा, सरसों,हरा चना साग व मेथी की भारी डिमांड बनी हुई हैं। लोग सेहत के लिहाज से भी इन सब्जियों के अनेक प्रकार के पकवान बना कर प्रयोग कर रहे है। महिलाओं का कहना है कि बथवा, पालक व मेथी से पराठे, भूजी के अलावा सब्जी भी बनाई जाती है। चना व सरसों के साग से चटनी बनाने के अलावा जायकेदार सब्जियां बनाई जाती है। परिवार का हर सदस्य इनको चाव से खाते है। गृहिणी नीलम देवी, नीतू देवी, अनीता, पुष्पा ने बताया कि घर यह सब्जी बनने पर परिवार का कोई भी सदस्य आना-कानी नहीं करता है। वहीं, यह सब सब्जियां केवल कुछ महीनों के लिए ही मिल पाती है। लोग इन सब्जियों को खाने के लिए पूरा साल इंतजार करते है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में इतनी हो रही है खपत
सब्जी का नाम खपत प्रतिदिन भाव प्रतिकिलो
बथवा 10 क्विंटल 30
पालक 10 क्विंटल 20
सरसों साग 7 क्विंटल 30
चना साग 3 क्विंटल 100
मेथी 5 क्विंटल 30

= नई सब्जी मंडी में प्रतिदिन 35 क्विंटल हरी पत्तेदार सब्जियों की बिक्री हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्वयं खेतों से हरी सब्जियां लेकर आते हैं। इन दिनों अधिकतर घरों में लोग इन्ही पत्तेदार सब्जियों से अनेक प्रकार के पकवान बना कर खाते हैं। मंडी में इन सब्जियों की मांग अधिक होने से जल्दी ही बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय सैनी, सब्जी मंडी आढ़ती।


= बाजार में यह पत्तेदार सब्जियां केवल फरवरी माह तक ही मिलती है। इसके बाद इन सब्जियों के लिए पूरा साल इंतजार करना पड़ता है। मंडी में हर रोज इन सब्जियों का कारोबार तीन लाख तक पहुंच जाता है।
- राजू सैनी, मंडी आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed