{"_id":"67a7baa88a07a43a00028de8","slug":"uotyh-died-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131402-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Sun, 09 Feb 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
मृतक अनिकेत। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव मांढ़ी हरिया बस स्टैंड के समीप शुक्रवार देर शाम बरातियों को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि बाकी चार को मामूली चोटें लगीं। पुलिस ने मांढ़ी केहर निवासी मृतक अनिकेत का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव मांढ़ी पिरानू से बरात में शरीक होने के लिए पांच युवक कार लेकर चले थे। उनकी गाड़ी दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर पहुंची तो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में संतुलन खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जोरदार आवाज होने पर खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। भीषण टक्कर में पेड़ टूट गया व कार की छत के परखचे उड़ गए।
वहीं, कार सवार घायलों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया और वहां से अनिकेत नामक युवक को गंभीर चोटें लगने के कारण प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रेफर किया गया। उसे परिजन हिसार ले गए और वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।