{"_id":"69a1fb005632a06de10afc39","slug":"unorganized-parking-in-the-wood-market-has-increased-the-problems-shopkeepers-and-customers-are-troubled-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152018-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: काठ मंडी में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी दिक्कतें, दुकानदार व ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: काठ मंडी में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी दिक्कतें, दुकानदार व ग्राहक परेशान
Sat, 28 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
लाला लाजपतराय चौक के पास लगा जाम।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की व्यस्त काठ मंडी में दुकानों और बैंक के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े लोडिंग वाहनों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि ग्राहकों, बैंक उपभोक्ताओं और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में वाहन चालक मनमर्जी से अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर देते हैं जिससे दुकानों में आने वाले ग्राहकों की संख्या काफी कम होती जा रही है। वहीं लाला लाजपतराय चौक के पास स्थित बैंक के सामने लंबी कतार में खड़े वाहन बैंक उपभोक्ताओं के लिए भी परेशानी का सबब बने हुए है। काठ मंडी में लंबी दीवार बनाए खड़े वाहनों के कारण राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
बैंक में आए उपभोक्ता रमेश कुमार, सज्जन कुमार, राजेश कुमार, भतेरी देवी, राजबाला आदि ने बताया कि बैंक के सामने खड़े वाहनों के बीच थोड़ी सी भी जगह नहीं मिलती। जिसके चलते उपभोक्ताओं के अलावा राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं दुकानदारों का कहना हैं कि वाहन खड़े होने से उनका कारोबार कम होता जा रहा है। जब चालकों को अपने वाहन साइड में करने के लिए कहते हैं तो वे गाली-गलौच पर उतर आते हैं। लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए दुकानदार शांत ही रहते हैं।
विज्ञापन
सामान लोडिंग के लिए लगती हैं वाहनों की भीड़
बता दें कि जिले में भवन निर्माण आदि में प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी के लिए काठ मंडी में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। वहीं निर्माण सामग्री घर तक पहुंचाने के लिए वाहन चालक सुबह से ही अपना डेरा डाल लेते हैं। लेकिन अधिकांश वाहन चालक यातायात नियमों को ताक पर रख सड़क पर जहां भी खाली जगह मिलती हैं, वहां खड़ा कर चले जाते हैं।
चौक की सुंदरता पर लग रहा है ग्रहण
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए काठ मंडी क्षेत्र के पास लाला लाजपत राय चौक बनवाया गया है। नगर परिषद चौक की सुंदरता बढ़ाने के लिए बजट जारी करती रहती हैं। वहीं चौक के चारों तरफ वाहनों के खड़ा होने से चौक की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा हैं, वहीं स्थानीय लोगों को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
वर्जन :
काठ मंडी में पुलिस के राइडर लगातार गश्त करते रहते हैं। नियमानुसार दुकानों और बैंकों के सामने वाहन खड़े करना गलत है। जल्द ही टीम भेजकर वाहनों को हटवाया जाएगा।-- निरीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी, यातायात थाना।
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में वाहन चालक मनमर्जी से अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर देते हैं जिससे दुकानों में आने वाले ग्राहकों की संख्या काफी कम होती जा रही है। वहीं लाला लाजपतराय चौक के पास स्थित बैंक के सामने लंबी कतार में खड़े वाहन बैंक उपभोक्ताओं के लिए भी परेशानी का सबब बने हुए है। काठ मंडी में लंबी दीवार बनाए खड़े वाहनों के कारण राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
बैंक में आए उपभोक्ता रमेश कुमार, सज्जन कुमार, राजेश कुमार, भतेरी देवी, राजबाला आदि ने बताया कि बैंक के सामने खड़े वाहनों के बीच थोड़ी सी भी जगह नहीं मिलती। जिसके चलते उपभोक्ताओं के अलावा राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं दुकानदारों का कहना हैं कि वाहन खड़े होने से उनका कारोबार कम होता जा रहा है। जब चालकों को अपने वाहन साइड में करने के लिए कहते हैं तो वे गाली-गलौच पर उतर आते हैं। लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए दुकानदार शांत ही रहते हैं।
विज्ञापन
सामान लोडिंग के लिए लगती हैं वाहनों की भीड़
बता दें कि जिले में भवन निर्माण आदि में प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी के लिए काठ मंडी में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। वहीं निर्माण सामग्री घर तक पहुंचाने के लिए वाहन चालक सुबह से ही अपना डेरा डाल लेते हैं। लेकिन अधिकांश वाहन चालक यातायात नियमों को ताक पर रख सड़क पर जहां भी खाली जगह मिलती हैं, वहां खड़ा कर चले जाते हैं।
चौक की सुंदरता पर लग रहा है ग्रहण
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए काठ मंडी क्षेत्र के पास लाला लाजपत राय चौक बनवाया गया है। नगर परिषद चौक की सुंदरता बढ़ाने के लिए बजट जारी करती रहती हैं। वहीं चौक के चारों तरफ वाहनों के खड़ा होने से चौक की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा हैं, वहीं स्थानीय लोगों को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
वर्जन :
काठ मंडी में पुलिस के राइडर लगातार गश्त करते रहते हैं। नियमानुसार दुकानों और बैंकों के सामने वाहन खड़े करना गलत है। जल्द ही टीम भेजकर वाहनों को हटवाया जाएगा।